Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल पंजाब सरकार आपके द्वार: पटियाला में अब तक लगे 16 जन सुविधा कैंप का हजारों लोगों को हुआ लाभ : अजीतपाल सिंह कोहली सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन राज्य सरकार ओपन हाइड्रो पॉलिसी लाएगी : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

आप ने करोड़ों के पार्किंग घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की

फॉल्टर ठेकेदार के साथ मिलीभगत के लिए भाजपा मेयर और एमसी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Chandigarh Parking Scam

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Mar 2023

आम आदमी पार्टी ने नगर निगम (एमसी) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेयर अनूप गुप्ता पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी ने भाजपा कई वरिष्ठ नेताओं और शीर्ष एमसी अधिकारियों की करोड़ों रुपए के पार्किंग घोटाले में संलिप्तता का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच की मांग की है।

मंगलवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और भाजपा नेताओं पर भाजपा शासित नगर निगम में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की अनदेखी करने का आरोप लगाया। 

उनके साथ के साथ आप के वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा, विरोधी दल के नेता दमनप्रीत सिंह और आप पार्षद भी मौजूद थे।पुरोहित पर भाजपा के इशारों पर नाचने का आरोप लगाते हुए कंग ने कहा कि उन्होंने नगर निगम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और भाजपा के भ्रष्ट नेताओं को संरक्षण दिया है। 

दूसरी ओर वह पंजाब सरकार के दिन-प्रतिदिन के मामलों में बाधा डालने के लिए जोर-शोर से हस्तक्षेप करते हैं। वहीं प्रदीप छाबड़ा ने शहर में 57 पेड पार्किंग स्थल चलाने के लिए 1.65 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी जमा करने के मामले में चंडीगढ़ नगर निगम और पुलिस पर पाश्चात्य एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संजय शर्मा की तीन दिनों तक गिरफ्तारी का खुलासा नहीं करने पर सवाल उठाया और कहा कि बीजेपी घोटाले में शामिल अपने नेताओं और अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रही है।  

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की पार्किंग 4-5 करोड़ की है।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक फर्म मैसर्स आर्य टोल एंड सेलवेल कंपनी ने निगम के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर नगर निगम से करोड़ों की ठगी की थी लेकिन उनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

चंडीगढ़ नगर निगम में विपक्ष के नेता पार्षद दमनप्रीत सिंह ने कहा कि आप के सभी नगर निगमों ने चंडीगढ़ के महापौर अनूप गुप्ता के समक्ष एक ज्ञापन भी सौंपा है जिसमें भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गहन चर्चा के लिए सदन का विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई है। 

उन्होंने कहा कि नगर निगम चंडीगढ़ भ्रष्टाचार और पेड पार्किंग ठेकेदार द्वारा की गई धोखाधड़ी, एसडीई और जेई को रिश्वत देने का दावा करने वाले पानी के मीटर रीडर के ऑडियो, रोजगार पत्र जारी करने,लायंस कंपनी द्वारा अनियमितता और आउटसोर्सिंग ठेकेदारों के खिलाफ शिकायतों के विवाद में फंस गया है। 

निगम को दोषी अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई  करनी चाहिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की भी मांग की कि अधिनियम के अनुसार हर महीने पूरे एजेंडे के साथ कम से कम एक सदन की बैठक ठीक से आयोजित की जाए, मार्च के महीने में बैठक अनिवार्य रूप से बुलाई जानी चाहिए।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Chandigarh Parking Scam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD