Sunday, 04 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए: लालजीत सिंह भुल्लर "कैंसर सर्वाइवर्स डे" के अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा, "कैंसर" शब्द से डरें नहीं विशेष ओलम्पिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज -ब्रम शंकर जिम्पा भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब के हर स्कूल के विद्यार्थियों को पंजाब की महान विरासत और विरासत से जोड़ने का नया प्रयास-हरजोत सिंह बैंस ओडिशा ट्रेन हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्थिति का लिया जायजा सिडनी के घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहते हैं डेविड वॉर्नर जब डब्ल्यूटीसी का फाइनल हुआ तब जाकर हमें मौके गंवाने का अहसास हुआ : पैट कमिंस फ्रेंच ओपन में कार्लोस अल्कराज ने शापोवालोव को हरा कर चौथे दौर में प्रवेश किया केलांग बस अड्डे में 14 लाख से निर्मित ई बस चार्जिंग स्टेशन का विधायक रवि ठाकुर ने किया लोकार्पण शुभमन गिल की तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से करना सही नहीं : गैरी कर्स्टन अमेरिका में मेटा, गूगल, स्नैप पर मुकदमा, बच्चों को मानसिक रूप से बीमार बनाने का आरोप मोदी सरकार के 9 साल - भाजपा के विकास तीरथ मुहिम के हिस्से के रूप में पटियाला की जल परियोजना का जायजा लेते डॉ महेंद्र सिंह और जय इंदर कौर पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन हादसे पर की उच्चस्तरीय बैठक काउंटी चैंपियनशिप का अनुभव भारत के खिलाफ काम आएगा : मार्नस लाबुशेन समाज के समस्त वर्गों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध– किशोरी लाल उलटी गिनती शुरू: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के लिए दो महीने शेष

 

गुरुग्राम में 2 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Rape News, Gurugram, Rape News Gurugram, Rape, Rapist

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 12 Mar 2023

यहां सेक्टर 81 स्थित एक रिहायशी सोसाइटी में दो साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर एक 'अज्ञात व्यक्ति' ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना दोपहर करीब दो बजे की है। सोसाइटी परिसर में जब लड़की एक फ्लैट के बाहर खेल रही थी।

जब वह बाहर थी तो घर का सामान लेने के लिए एक ट्रक सोसाइटी में घुसा था। गाड़ी उस जगह के पास खड़ी थी, जहां मासूम बच्ची खेल रही थी। पुलिस ने कहा कि ट्रक के जाने के बाद पीड़िता की मां ने देखा कि उनकी बेटी घायल है और रो रही है। इसके बाद उसने शोर मचाया।

पुलिस को सूचित किया गया और एक टीम मौके पर पहुंची, जिसने पीड़िता को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे आगे के इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को शक है कि घटना के पीछे ट्रक चालक का हाथ हो सकता है।

बताया जा रहा है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है। उसकी मां घरेलू सहायिका का काम करती है। पुलिस ने कहा कि उसकी मां की शिकायत के आधार पर खेड़की दौला पुलिस थाने में पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हम सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

 

Tags: Rape News , Gurugram , Rape News Gurugram , Rape , Rapist

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD