Sunday, 04 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए: लालजीत सिंह भुल्लर "कैंसर सर्वाइवर्स डे" के अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा, "कैंसर" शब्द से डरें नहीं विशेष ओलम्पिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज -ब्रम शंकर जिम्पा भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब के हर स्कूल के विद्यार्थियों को पंजाब की महान विरासत और विरासत से जोड़ने का नया प्रयास-हरजोत सिंह बैंस ओडिशा ट्रेन हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्थिति का लिया जायजा सिडनी के घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहते हैं डेविड वॉर्नर जब डब्ल्यूटीसी का फाइनल हुआ तब जाकर हमें मौके गंवाने का अहसास हुआ : पैट कमिंस फ्रेंच ओपन में कार्लोस अल्कराज ने शापोवालोव को हरा कर चौथे दौर में प्रवेश किया केलांग बस अड्डे में 14 लाख से निर्मित ई बस चार्जिंग स्टेशन का विधायक रवि ठाकुर ने किया लोकार्पण शुभमन गिल की तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से करना सही नहीं : गैरी कर्स्टन अमेरिका में मेटा, गूगल, स्नैप पर मुकदमा, बच्चों को मानसिक रूप से बीमार बनाने का आरोप मोदी सरकार के 9 साल - भाजपा के विकास तीरथ मुहिम के हिस्से के रूप में पटियाला की जल परियोजना का जायजा लेते डॉ महेंद्र सिंह और जय इंदर कौर पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन हादसे पर की उच्चस्तरीय बैठक काउंटी चैंपियनशिप का अनुभव भारत के खिलाफ काम आएगा : मार्नस लाबुशेन समाज के समस्त वर्गों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध– किशोरी लाल उलटी गिनती शुरू: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के लिए दो महीने शेष

 

महिलाओं का राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान - केवल सिंह पठानिया

बोले...सबके कल्याण के लिए काम कर रही सुख की सरकार

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, International Women’s Day, Why do we celebrate Women

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 08 Mar 2023

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान के लिए महिला शक्ति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के योगदान के बिना एक विकसित, समृद्ध और संस्कारवान समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।केवल सिंह पठानिया ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की दृढ़ता और आत्मनिर्भरता में भारत की मजबूती निहित है।विधायक ने कहा कि हिमाचल सरकार सुख की सरकार है और मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सबके कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रह रहे निराश्रितों के उत्थान के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं।  

सरकार ने जरूरतमंदों के लिए 101 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष स्थापित किया है।  सरकार ने यह कदम दया भाव से नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना पूरा वेतन और कांग्रेस के सभी विधायकों ने एक-एक लाख रुपए इस कोष में अंशदान दिया है। 

उन्होंने कहा कि व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा से जुड़े बड़े शिक्षण संस्थानों में दाखिला पाने वाले जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च सरकार उठाएगी तथा उन्हें जेब खर्च के रूप में 4 हजार रुपए भी दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वृद्धाश्रम, आश्रय गृह में रहने वाले बच्चों के लिए माता और पिता की भूमिका निभाएगी। सरकार, एकल महिलाओं एवं विशेष बच्चों को 10 हजार रुपये प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष वस्त्र अनुदान प्रदान करेगी।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , International Women’s Day , Why do we celebrate Women's Day on March 8 , Why do we celebrate Women's Day , International Women Day , International Women’s Day 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD