Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

जन समस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाएं अधिकारी : केवल सिंह पठानिया

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 07 Mar 2023

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी अधिकारियों से जन समस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऐसी प्रभावी व्यवस्था बनाने के लिए काम करने पर जोर जिससे लोगों को बार बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। तय समयावधि में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम सुनिश्चित हो।

केवल सिंह पठानिया ने यह बात मंगलवार को शाहपुर की ग्राम पंचायत भत्तला में जन समस्याओं की सुनवाई के कार्यक्रम के दौरान कही।इसके उपरांत उन्होंने सतोबरी विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ जन समस्याओं को दूर करने का काम करें। यह सुनिश्चित करें कि विकास परियोजनाएं तय समयावधि में पूरी हों।

वहीं, भत्तला पहुंचने पर कांग्रेस कमेटी तथा स्थानीय लोगों ने विधायक का गद्दी वेशभूषा पहनाकर स्वागत किया।विधायक ने भतल्ला पंचायत की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का संकल्प है कि कांगड़ा जिले का पर्यटन राजधानी के रूप में विकास किया जाए। इस दिशा में काम आरंभ हो चुका है। भत्तला और सतोबरी में ग्रामीण पर्यटन के अपार अवसर हैं। इन्हें उभारने के सभी प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस महासचिव देश राज, महिला ब्लॉक् कांग्रेस अंजू देवी, प्रसिद्ध पहाड़ा गायक सुनील राणा,कांग्रेस नेता मनोज ठाकुर, सतोबरी महिला मंडल की की सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी ओर भतल्ला पंचायतवासी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD