Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

चितकारा यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय अकादमिक कांफ्रेंस डेलकान-2023 का आयोजन

इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के दिल्ली सेक्शन द्वारा आयोजित यह सम्मेलन

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr. Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr. Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बनूड़ /राजपुरा , 06 Mar 2023

अकादमिक कांफ्रेंस शोध को बढ़ावा देने, ज्ञान को साझा करने और नेटवर्किंग के अवसरों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती  हैं।  इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए  चितकारा यूनिवर्सिटी ने इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (आई.ई.ई.ई.) दिल्ली सेक्शन ओर से प्रायोजित डेलकान 2023 का आयोजन किया। इस कांफ्रेस में  दुनिया भर के 350 से अधिक लोगों ने भाग लिया। 

आई.ई.ई.ई.  4 लाख से अधिक सदस्यों वाले तकनीकी पेशेवरों की दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। दिल्ली सेक्शन  भारत में 13 आई.ई.ई.ई सेक्शनों  में से एक है और चितकारा यूनिवर्सिटी के साथ यह पिछले एक दशकसे जुड़ा हुआ है।  डेलकान 2023 सम्मेलन का  दूसरा संस्करण था जिसकी थीम टेक्लानाजिकल एडवांस्डमेंट इन करंट टाइम्स फार द बेनिफिट आफ ह्यूमिटी था।  इस थीम की प्रेरणा आई.ई.ई.ई. की टैगलाइन सेमिली।

सम्मेलन के उद्घाटन समारोह मे जिन लोगों ने हिस्सा लिया उनमें  डॉ. मधु चितकारा प्रो-चांसलर, चितकारा यूनिवर्सिटी, और  डॉ. अर्चना मंत्री वाइस चांसलर  चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब के अलावा  आई.ई.ई.ई. दिल्ली की जानी मानी हस्तियों जैंसे  सुब्रत मुखोपाध्याय (आजीवन सदस्य,  आई.ई.ई.ई.), डॉ. अब्दुल क्यू अंसारी (अध्यक्ष,  आई.ई.ई.ई.  दिल्ली सेक्शन ), और डॉ. रचना गर्ग (इमिजिएट पास्ट चैयर आई.ई.ई.ई.  दिल्ली सेक्शन) मौजूद थे ।

डॉ मंत्री ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्हें चितकारा यूनिवर्सिटी के रिसर्च इकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों  में 4000 से अधिक अनुसंधान प्रकाशन, 2200 पेटेंट , विशाल बौद्धिक संपदा द्वारा समर्थित है 80 करोड़ से अधिक की रिसर्च फंडिंग 200 के करीब इनक्यूबेटेड  स्टार्ट-अप है।

प्रो. अंसारी ने अपने संबोधन में चितकारा यूनिवर्सिटी को इस शानदार आयोजन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा  कि उन्होंने आज़ादी का अमृत महोत्सव और भारत के G20 की अगुवाई के उत्सव को  डेलकॉन 2023 के उद्घाटन समारोह में देखा। प्रो. रचना गर्ग ने आई.ई.ई.ई.  दिल्ली सेक्शन  गतिविधियों पर प्रकाश डाला और उल्लेख किया कि आई.ई.ई.ई.ई  दिल्ली सेक्शन  भारत के 13 सेक्शनों में से एक हैं।  

आई.ई.ई.ई.  एशिया पेसिफिक रीजन के इमिडिएट पास्ट डायरेक्टर   श्री दीपक माथुर ने बताया कि आई.ई.ई.ई.  दिल्ली सेक्शन की लीडरशिप टीम प्रोफेशनल गतिविधियाँ का आयोजन करके बहुत ही उत्कृष्ट कार्य कर रही है।  उन्होंने कहा कि  चितकारा यूनिवर्सिटी  का प्रबंधन हमेशा आई.ई.ई.ई.  की सभी मुहिमों  को बढ़ावा देता है और आई.ई.ई.ई.  दिल्ली सेक्शन के साथ मिलकर काम करता है। 

डॉ देवव्रत दास (चेयर, इंडिया काउंसिल)  ने डेलीगेट् के ज्ञान को बढ़ाने में डेलकान जैसी कांफ्रेसों के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होंने इसके आयोजन करने के लिए  चितकारा यूनिवर्सिटी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन सम्मानीय अतिथियों के स्वागत के साथ डॉ. मधु चितकारा द्वारा डेलकान 2024 की बैटन बी.वी.आई.सी.ए.एम नई दिल्ली को सौंपने के साथ संपन्न हुआ। 

अपने समापन भाषण में मधु चितकारा ने डेलकान जैसी कांफ्रेसों के माध्यम से  छात्रों और युवा शोधकर्ताओं को दिग्गजों से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने चितकारा कहा कि चितकारा  यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल भागीदारी इसलिए संभव होसकीहैं क्योंकि यूनिवर्सिटी का संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम, अनुसंधान कार्यक्रम, छात्रों के आदान-प्रदान कार्यक्रम आदि के जरिए 200 से अधिक विदेशी यूनिवर्सिटियों के साथ साझेदारी  है। 

अंत में, उन्होंने  चितकारा यूनिवर्सिटी की डेलकान  2023 की मुख्य स्थानीय आयोजन टीम जिसमें डॉ. रजनीश शर्मा (प्रो वीसी, एकेडमिक अफेयर्स), सागर जुनेजा (असिस्टेंट डीन, रिसर्च) और डॉ. रिशु छाबड़ा (डीन, सीएसई) शामिल हैं,  को एक सफल सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई दी ।

उद्घाटन समारोह का मुख्य भाषण इंडियन इंस्टीट्यूट आफ दिल्ली के प्रोफेसर एमेरिटस, डॉ. शिबन कौल - प्रोफेसर द्वारा दिया गया। उन्होंने अत्याधुनिक एप्लीकेंशंस के बारेमें बात की जो कि बहुत ही ज्यादा हाई रेडियो फ्रीक्वेंसी पर चलती  हैं। कांफ्रेस में दूसरे दिन पांच  प्रमुख शोधकर्ताओं द्वारा भाषण दिए गए।

सम्मेलन में देश के लगभग सभी राज्यों के  साथ-साथ विदेशों से  कुल 288 शोधपत्र प्राप्त हुए जिनकी 165 विभिन्न संस्थानों से आने वाले अनुभवी शोधकर्ताओं द्वारा समीक्षा की गई थी। इनमें से 108 पेपरों  को शॉर्टलिस्ट किया गया था जो कि कांफ्रेस के दौरान 17 ट्रैक में प्रस्तुत किए गए । 34 सत्रों में मूल्यांकन के आधार पर प्रत्येक ट्रैक में एक पेपर को सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डेलकान 2023 ने 300 से अधिक विभिन्न संस्थानों से आए 1000 से अधिक लोगों को प्रभावित किया।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr. Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr. Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD