Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव का शुभारंभ किया

शोभा यात्रा में भाग लेकर ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में की पूजा-अर्चना, सरस मेला एवं विकासात्मक प्रदर्शनियों का किया उद्घाटन

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 05 Mar 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के सुजानपुर में स्थित ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

इससे पहले, पुराना बस अड्डा के समीप पगड़ी समारोह में भाग लेने के उपरांत मुख्यमंत्री हजारों लोगों की उपस्थिति में मुरली मनोहर मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल हुए।

ऐतिहासिक चौगान मैदान में मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला में पहली बार आयोजित सरस मेले का शुभारंभ भी किया और यहां प्रदर्शित उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। इस सरस मेले में 14 राज्यों के हथकरघा उत्पाद प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं और हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक पकवान भी यहां प्रदर्शित किए गए हैं।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरस मेला हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने का एक उचित मंच है और इससे प्रदेश के पारंपरिक हथकरघा उत्पादों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी, वहीं राज्य के विविध पकवानों के बारे में भी लोगों को जानकारी एवं जायका लेने का अवसर प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने उत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गईं विकासात्मक प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन भी किया।

इससे पहले, सुजानपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

जंगलबेरी, हैलिपैड पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रंगों के उत्सव होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर होली उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण है और इसका ऐतिहासिक महत्व भी रहा है।

विधायक राजेंद्र राणा, इंद्र दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा एवं अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD