Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

दक्षिण भारत में कर्नाटक को नंबर वन बनाएगी भाजपा : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेल्लारी , 23 Feb 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कर्नाटक के लोगों से अपील की कि अगर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा में विश्वास जताते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देते हैं, तो पार्टी राज्य को दक्षिण भारत में नंबर एक बनाएगी। 

विजय संकल्प यात्रा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए, शाह ने कहा कि भाजपा राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देगी। उन्होंने कहा, जद (एस) को दिया गया हर एक वोट कांग्रेस को जाएगा। कांग्रेस को दिया गया हर वोट नई दिल्ली के लिए एटीएम सरकार के लिए जाएगा। 

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ही देश को सुरक्षित रख सकते हैं। आप (मतदाता) तय करें कि सत्ता प्रधानमंत्री मोदी को देनी है या राहुल गांधी को जो 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह के साथ हैं। उन्होंने (पीएम मोदी) पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर भी प्रतिबंध लगा दिया, जबकि पिछली सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पीएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ 1,700 मामले वापस ले लिए थे। 

शाह ने कहा- कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान भारत पर आतंकी हमलों का जवाब देने की हिम्मत नहीं की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जब उरी और पुलवामा में आतंकी हमले किए गए तो उन्होंने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक का आदेश देकर आतंकियों का खात्मा करवाया। 

इस रैली के बाद शाह बेंगलुरु में राज्य के भाजपा के दिग्गजों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। शाह की यात्रा का उद्देश्य खनन के लिए जाने जाने वाले बेल्लारी क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना है, जहां पूर्व बीजेपी नेता जनार्दन रेड्डी ने ही बीजेपी को चुनौती देने की ठानी है। 

क्षेत्र में पार्टी को झटका लगने की संभावना को देखते हुए, बीजेपी गंभीरता से जनार्दन रेड्डी को उनके घरेलू मैदान पर पटखनी देने की रणनीति तैयार कर रही है। जनार्दन रेड्डी ने बेल्लारी शहर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पत्नी अरुणा लक्ष्मी की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। वर्तमान में, यह सीट उनके भाई गली सोमशेखर रेड्डी के पास है, जो भाजपा में हैं। सोमशेखर रेड्डी ने कहा है कि चाहे कोई भी उनके खिलाफ चुनाव लड़े, वह पार्टी के लिए सीट जीतेंगे।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD