Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की तेजस्वी यादव बोले, भाजपा नहीं खोज पा रही विपक्षी एकता की काट रवीना टंडन ने 'पाइन कोन' के लिए ओनिर को कशिश रेनबो वॉरियर पुरस्कार से सम्मानित किया जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी, चीन से संबंध सामान्य नहीं होंगे: एस. जयशंकर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यूटी खादर मुस्लिम समुदाय का संरक्षक होने का दावा करने वाले गांधी परिवार को देना चाहिए आंकड़ों का जवाब : स्मृति ईरानी एमएलएस टीम इंटर मियामी में शामिल होंगे लियोनल मैसी जींद में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तिरंगा यात्रा स्मार्ट राशन डीपू जल्द शुरू किये जाएं : लाल चंद कटारूचक्क केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला

 

अच्छा हुआ कुशवाहा चले गए, उनके निकलने से जदयू पर कोई असर नहीं पड़ेगा : नीतीश कुमार

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar, Rashtriya Janata Dal

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 21 Feb 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को जद (यू) छोड़ने वाले उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधा और कहा कि 'अच्छा हुआ' कि वह पार्टी से चले गए। यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "जब वह (कुशवाहा) 2021 में (जदयू में) आए, तो उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वह जीवनभर रहेंगे। 

जदयू के कई नेता पार्टी में उनको शामिल किए जाने से खुश नहीं थे। लेकिन मैंने उन्हें अनुमति दी। हाल ही में उन्होंने अलग तरह से व्यवहार करना शुरू कर दिया। मुझे नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ। वही बेहतर जानते होंगे।" 

नीतीश ने कहा, "वह आदमी अपनी मर्जी से आया था और दूर जाना उसका अपना फैसला है। उसके कदमों से जदयू पर कोई असर नहीं पड़ेगा।" कुशवाहा के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र से हटाना विपक्षी दलों के लिए बेहद कठिन होगा, नीतीश ने कहा : "आप बेहतर जानते हैं कि वह ऐसा क्यों कह रहे हैं। 

कोई भी ऐसा नहीं कहेगा। वह मेरी पार्टी में क्यों आए? इसकी क्या जरूरत थी? अगर उन्हें पब्लिसिटी चाहिए तो मैं आपसे (मीडिया) अपील कर रहा हूं कि यह पब्लिसिटी का मामला नहीं है।" भाजपा के बिहार अध्यक्ष संजय जायसवाल के कुशवाहा से मिलने के बारे में पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।

वहां मौजूद मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जब सवाल दोहराया, तो उन्होंने जवाब दिया : "मुझे उस बैठक के बारे में पता नहीं है, लेकिन आप इसे अच्छी तरह से समझ सकते हैं।"

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar , Rashtriya Janata Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD