Sunday, 01 October 2023

 

 

खास खबरें राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रु खर्च कर रही है : सुखविंदर सिंह सुक्खू अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अक्टूबर को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में आई.सी.यू व एन.आई.सी.यू का करेंगे उद्घाटन नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा राज्य के औद्योगिक विकास में नया मील पत्थर; मुख्यमंत्री रखेंगे हॉलैंड आधारित कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की एलपीयू द्वारा 120 इनोवेटिव टीमों के साथ 'गेटवे टू स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच)-2023' आयोजित जेल लैंड में जंगल बन चुका शहीद भगत,राजगुरु व सुखदेव का पार्क : वीरेश शांडिल्य चंडीगढ़ भाजपा परिवार लगातार बढ़ता हुआ: अरूण सूद कौन है राज शांडिल्य के विकी विद्या? टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा आयुष्मान भव अभियान के तहत- ब्लाक खुईखेड़ा में लोगों को दिलाई अंगदान करने की शपथ मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जिला सांबा के विकासात्मक परिदृश्य की समीक्षा की ऋषि कुल बैंगलोर के श्री श्री गुरुनाथ मोक्ष ने उपराज्यपाल से भेंट की महिला एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश की संयुक्त समिति ने उपराज्यपाल से भेंट की मेयर एसएमसी, अध्यक्ष हिंदी कश्मीरी संगम ने उपराज्यपाल से भेंट की सचिव खेल परिषद ने दक्षिण कश्मीर में जनजातीय क्षेत्रों का दौरा किया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 12 अत्याधुनिक लाइब्रेरियां पंजाबियों को समर्पित पी.पी.एस.सी.एल. का सीनियर एक्स.ई.एन. 45,000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू पहली अक्तूबर से धान की सुचारू खरीद के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 1854 खरीद केंद्र नोटीफायी रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

6 साल से ज्यादा सजा वाले अपराध में फॉरेंसिक जांच को जरूरी करेंगे : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Feb 2023

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस की बधाई दी। शाह ने कहा कि मोदी सरकार आने वाले दिनों में आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट में परिवर्तन लाने वाली है। 

देशभर में फॉरेंसिक साइंस का जाल बिछाएंगे। 6 साल से ज्यादा सजा वाले अपराध में फॉरेंसिक जांच को जरूरी करेंगे। इसके लिए हमारे युवाओं की जरूरत होगी। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि इसी के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की स्थापना की, जो अब तक 9 राज्यो में कैंपस खोल चुके हैं। 

आने वाले 2 साल में हर राज्य में ये कैंपस होगा। कानून में बदलाव से प्रशिक्षित मैनपावर मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी देशों के दूतावास हैं। राष्ट्रपति से लेकर सभी बड़े लोग यहां पर हैं। पूरे विश्व में दिल्ली पुलिस की प्रशंसा होती है। मैं इन 75 साल के सफर में जिन कर्मियों ने अपनी जान गवाई है, उनके अमर बलिदान को श्रद्धांजलि देता हूं। 

वहीं एएसआई शंभु दयाल को गृह मंत्री ने श्रद्धांजलि दी। अमित शाह ने कहा कि आजादी के पहले पुलिस के काम में सेवा का सूत्र नहीं था। अंग्रेजों के हितों की रक्षा करना हुआ करता था। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद दिल्ली पुलिस सेवा, शांति और न्याय के साथ आगे बढ़ी। 

इस 75 साल में दिल्ली पुलिस ने ढेर सारा परिवर्तन लाया है। जब विश्व सदी की भयानक महामारी से गुजरा, उस दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। जिसने उनकी छवि को बदलने का काम किया। दिल्ली पुलिस ने कोविड से पीड़ित परिवार का सदस्य बनकर उनकी मदद की। 

इस दौरान कई कोरोनाग्रस्त हुए और कितने जवानों ने बलिदान दिया, लेकिन फिर भी हंसते हंसते अपना काम जारी रखा। वहीं अमित शाह ने मोबाइल टेबलेट पासपोर्ट वेरफिकेशन पर कहा कि अब 15 नहीं 5 दिन में यह ऑनलाइन मिल जाएगा। दिल्ली जैसे शहर में समय की कीमत सब जानते हैं। 

इसमें अब घर पर ही लिंक प्राप्त कर सकते हैं। रोजाना प्राप्त होने वाले 2000 पासपोर्ट एप्लिकेशन का प्रोसेस अब ऑनलाइन होने से जनता की सुविधा बढ़ेगी। शाह ने आगे कहा कि आज दिल्ली पुलिस को फॉरेंसिक वैन मिल गई है। इसके ट्रायल देखे जा चुके हैं। वहीं शाह ने ये भी कहा कि दिल्ली देश का पहला स्थान बनेगा, जहां किसी भी केस की तुरंत फॉरेंसिक जांच होगी। 

इसमें सीसीटीवी के साथ सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इससे दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं अमित शाह ने कहा कि 5000 वर्गमीटर में शैक्षिक संस्थान 34 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसके साथ 90 आधुनिक छात्रावास भी जोड़े गए हैं। अमित शाह ने कहा कि यह साल बहुत महत्वपूर्ण है, जब जी20 सम्मेलन की बैठक होनी है। 

जब विश्व के बड़े नेता एक स्थान पर आएंगे। एक ही समय चिंतन मनन करेंगे। उस समय कानून व्यवस्था और ट्रैफिक में दिल्ली पुलिस को सजग रहना पड़ेगा। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोरा के नेतृत्व में अबतक तक जितनी भी मीटिंग हुई है वो एकदम सही दिशा में हुई है। मुझे उम्मीद है कि सभी व्यवस्था एक दम सही होंगी और दिल्ली पुलिस देश को यश दिलाएगी।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD