Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

नगा राजनीतिक मुद्दा अंतिम चरण में, समाधान चाहते हैं पीएम : जे.पी. नड्डा

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोहिमा , 14 Feb 2023

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने यहां मंगलवार को कहा कि नगा राजनीतिक मुद्दा अब अपने अंतिम चरण में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले के जल्द समाधान के लिए बहुत उत्सुक हैं। कोहिमा में भाजपा और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) की एक संयुक्त चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह नगा मुद्दे के समाधान के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और उपमुख्यमंत्री वाई. पैटोन इसके साक्षी हैं।

भाजपा प्रमुख ने कहा, "नगा मुद्दे को हल करने के लिए काफी प्रयास किए गए हैं। नागालैंड के कई पुलिस थानों से सशस्त्र बल (विशेष शक्ति) अधिनियम वापस ले लिया गया है।"नड्डा ने अलग 'फ्रंटियर नागालैंड' राज्य की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि इस मांग को लेकर अमित शाह ने जो भी वादा किया है, उसे अक्षरश: लागू किया जाएगा। 

प्रभावशाली नागा निकाय, ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) ने 4 फरवरी को गृहमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद अलग 'फ्रंटियर नागालैंड' राज्य की अपनी मांग के समर्थन में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का अपना आह्वान वापस ले लिया। 

ईएनपीओ मोन, तुएनसांग, किफिरे, लोंगलेंग, नोकलाक और शामतोर जैसे छह जिलों की वर्षो से उपेक्षा किए जाने का दावा करते हुए 2010 से एक अलग राज्य की मांग कर रहा है। नड्डा ने यह भी कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है, जो क्षेत्रीय आकांक्षाओं को समझती है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने तमिलनाडु सहित कई पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में कई वर्षो तक शासन किया, लेकिन अब वे कहीं दिखाई नहीं देते हैं, क्योंकि ये पार्टियां क्षेत्रीय आकांक्षाओं को समझने में विफल रही हैं। पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी कई क्षेत्रीय दल आए, जो जन आकांक्षाओं को समझ नहीं पाए।"

नड्डा ने कहा कि भाजपा क्षेत्रीय आकांक्षाओं के साथ राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को किसी भी अन्य राजनीतिक दल से बेहतर समझती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि 2006 से 2014 के बीच पूर्वोत्तर राज्यों में 8,700 से ज्यादा हिंसक घटनाएं हुईं, जिनमें अब 74 फीसदी की कमी आई है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हमेशा आदिवासियों के सर्वागीण विकास का समर्थन करती है और इसी उद्देश्य से आदिवासी समुदाय की एक महिला भारत की राष्ट्रपति बनी है, जबकि केंद्रीय कैबिनेट में आदिवासी समुदाय के तीन राज्यपालों के साथ आठ आदिवासी मंत्री हैं।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD