Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें मुख्य मंत्री भगवंत मान की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में जाने वाली कीमती जानें बचाने के लिए ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ के गठन की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लम्बित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृतियां प्रदान करने का आश्वासन दिया एस.डी.एम.ए. द्वारा घटना प्रतिक्रिया टीम को दिशा देने और संवेदनशील बनाने के लिए वर्कशाप का आयोजन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कोरोना योद्धाओं के परिवार के साथ किया वायदा निभाया, परिवार को मुआवज़े के तौर पर 50 लाख रुपए का चैक सौंपा शुगर के मरीज के नियमित आहार में जरूरी है दाल जेपी नड्डा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का किया शिलान्यास यूजर्स अब गूगल पासवर्ड मैनेजर के लिए बना सकते हैं डेस्कटॉप शॉर्टकट बीएसएफ ने पंजाब सीमा के पास पाक ड्रोन से गिराई गई 5 किलो हेरोइन बरामद की ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भारत के तकनीकी सिस्टम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की चर्चा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना के नजदीक अत्यधिक सुरक्षित डिजिटल जेल निर्माण की घोषणा की पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए पर्याप्त राशि व स्टाफ सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अभय सिंह चौटाला लोगों के उमड़े हजूम को देख कर आत्मविश्वास से लबरेज दिखे पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड ने परीक्षा सुधारों को किया लागू : हरजोत सिंह बैंस पटियाला में बाल मज़दूरी के खि़लाफ़ सफल छापेमारी : डॉ. बलजीत कौर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने इंडो-नेपाल डांस स्पोर्ट्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2023 के विजेता बच्चों को किया सम्मानित आबकारी विभाग द्वारा व्यापक तलाशी मुहिम के दौरान 17000 किलो लाहन, 320 लीटर नाजायज शराब बरामद केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह को गर्मजोशी से दी विदाई 21.10 लाख रुपए की लागत से गांव अज्जोवाल के छप्पड़ का थापर माडल के अंतर्गत किया जाएगा नवीनीकरण: ब्रम शंकर जिंपा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा सहायक सब-इंस्पेक्टर 35,000 रुपए रिश्वत लेता काबू केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की

 

संत निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

संत निरंकारी सत्संग भवन सैक्टर 15 डी चण्डीगढ में रक्तदान शिविर का आयोजन

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission, Blood Donation Camp, Blood Camp

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 12 Feb 2023

मानवमात्र के कल्याणार्थ हेतु सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं उनके दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच सैक्टर 15 एरिया के सत्संग भवन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन के 137 भक्तों द्वारा निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया। रक्त संग्रहित करने हेतु पी0 जी0 आई0 अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया।

इस शिविर का उद्घाटन आदरणीय श्री एच0 एस0 चावला जी मैम्बर इंचार्ज ब्राचीज चण्डीगढ ,पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व जम्मु कश्मीर के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी निस्वार्थ सेवा एवं बहूमूल्य योगदान हेतु भूरी भूरी प्रशंसा करी। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा निरंकारी मिशन मे सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज  ब्रह्यज्ञान प्रदान कर मानव को मानव से जोडने का कार्य कर रहा है।इसके अतिरिक्त सैक्टर 15 एरिया के मुखी श्री एस0 एस0 बंग्गा जी ने  श्री चावला जी मैम्बर इंचार्ज ब्रांचीज व जोनल इंचार्ज, संयोजक, मुखीयों, क्षेत्रीय संचालक, सेवादल अधिकारियों तथा रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, रक्तदाताओं, डाॅक्टर एवं उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

चण्डीगढ जोन के जोनल इंचार्ज श्री ओ0 पी0 निरंकारी जी ने बताया कि संत निरंकारी मिशन रक्तदान करने में समूचे देश में अग्रणी रहा है। मिशन द्वारा अभी तक 7,471 रक्तदान शिविरों के आयोजन से 12,31,578 युनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। इसी लडी में आज चंडीगढ़ जोन में  4 रक्तदान शिविर लग रहे हैं।

संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक उत्थान के साथ साथ समाज कल्याण की गतिविधियों जिनमें मुख्यतः रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, महिला एवं बाल विकास सशक्तिकरण हेतु सुचारू रूप से चलाई जा रही योजनाएं, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं प्राकृतिक आपदाओं में जरूरतमंदों की सहायता इत्यादि सेवाएं सम्मिलित है ताकि समाज का समुचित विकास हो सके।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission , Blood Donation Camp , Blood Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD