Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि से पर्यटन राजधानी बनेगा काँगड़ा : केवल सिंह पठानिया

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 11 Feb 2023

काँगड़ा ज़िले के लोगों के भरपूर सहयोग से हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है। काँगड़ा के लोगों के इस अटूट विश्वास का आदर करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ज़िले को पर्यटन राजधानी बनाने का निर्णय लेकर इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की सुधेड़ पंचायत के गाँव नरघोटा में पर्यटन की दृष्टि से व्यवस्थाओं को विकसित करने हेतु भूमि का निरीक्षण करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि ज़िला काँगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करना मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि और काँगड़ा से विशेष लगाव को दिखाता है, जिसके लिये हम उनका आभार प्रकट करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की योजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ गाँव पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने के लिए चयनित हुए है। उन्होंने कहा कि पंचायत सुधेड़ के नरघोटा में पर्यटन की योजनाओं को विकसित करने के लिए आज जमीन का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत करवाने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नड्डी में पर्यटकों के लिए टेंट लगाने तथा गुना माता, करेरी बल्ह में रोपवे निर्माण को लेकर भी काम किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कांगड़ा की जनता के प्यार के कारण आज काँगड़ा को अपना हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ज़िला काँगड़ा में पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है तथा इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम पग उठाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अन्तर्गत कांगड़ा जिला के पौंग को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धौलाधार श्रृंखला में टेंट सिटी निर्मित करने के लिए प्रदेश सरकार एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा जो कि पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। 

उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे कांगड़ा जिला को पर्यटन की दृष्टि से बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त काँगड़ा ज़िला के देहरा में चिड़ियाघर और गोल्फ कोर्स के निर्माण से टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर और मज़बूत बनेगा। 

इस अवसर पर चीफ इंजीनियर हिमुण्डा सुरिन्दर बशिष्ठ, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, एसडीएम शाहपुर डॉ. मुरारी लाल, डीएफ़ओ संजीव शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजीव शर्मा, टूरिज्म विभाग के संजय शर्मा, उप प्रधान मदन ठाकुर, बलराज भरियाल, बलवंत राणा, प्रदीप बलोरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD