Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

मुकेश अग्निहोत्री ने फिन्ना सिंह परियोजना के लिए 340 करोड़ रुपये की शेष राशि जारी करने का आग्रह किया

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister for Jal Shakti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Feb 2023

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से हिमाचल में प्रभावी एवं दीर्घकालिक सिंचाई नेटवर्क के लिए समुचित बजट प्रावधान करने का आग्रह किया ताकि राज्य में कृषि क्षेत्र को और बढ़ावा दिया जा सके।

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि राज्य का एक बड़ा क्षेत्र अभी भी सिंचाई सुविधा से वंचित है और ऐसे में प्रदेश में सिंचाई नेटवर्क को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। उन्होंने ट्यूबवेल निर्माण के लिए विशेष बजट आबंटित करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के समक्ष पौंग तथा भाखड़ा ब्यास प्रबन्धन बोर्ड के जलाशयों से निकासी संबंधित मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में पेयजल आपूर्ति क्षेत्र के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। 

मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के प्रति उदार रूख अपनाने तथा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत राज्य को 336 करोड़ रुपये की किश्त जारी करने के लिए केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने फिन्ना सिंह परियोजना के लिए शेष 340 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र जारी करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का कार्य प्रगति पर है और अभी तक इस पर 286 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई परियोजना वर्ष 2011 में 204 करोड़ रुपये की आरम्भिक लागत के साथ शुरू की गई थी, जो अब बढ़कर 646 करोड़ रुपये हो गई है।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रभावी एवं दीर्घकालिक सिंचाई नेटवर्क सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि कार्य योजना पर चर्चा तथा वर्तमान की आवश्यकताओं एवं विभिन्न स्तरों पर पेश आ रही समस्याओं के हल के लिए जल शक्ति मंत्रालय और राज्य के जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक भी प्रस्तावित है।

उन्होंने राज्य में निर्माणाधीन और अन्य प्रस्तावित मल निकासी योजनाओं के लिए बजट प्रावधान करने का भी आग्रह किया ताकि इन्हें समयबद्ध पूर्ण किया जा सके। उप-मुख्यमंत्री ने 75 करोड़ रुपये की महात्वकांक्षी बीत सिंचाई परियोजना का मुददा भी केन्द्रीय मंत्री के समक्ष उठाया और इसे शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। इससे पूर्व, उप-मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को सम्मानित किया और हिमाचल आने का न्यौता भी दिया।

                                        

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister for Jal Shakti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD