Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का शुभारम्भ किया ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करें नवनियुक्त सहायक अभियंता : सुखविंदर सिंह सुक्खू नीति आयोग द्वारा पंजाब के 10 ब्लाकों में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम शुरू जिला मोगा में जल्द ही तीन और आम आदमी क्लीनिक खुलेंगे "रोज़ रोज़ी ते गुलाब" की शूटिंग हुई शुरू; 24 मई 2024 को रिलीज़ होने वाली है फिल्म फगवाड़ा शुगर मिल मामला : सरकार डिफाल्टर शुगर मिलों की संपत्ति जप्त कर किसानों को पैसा देगी : मलविंदर सिंह कंग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पालमपुर दौरे पर दी करोड़ों रुपए की सौगातें “समाज में करुणा की भावना जागृत करना ही है समय की मांग” नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का युवाओं से आह्वान ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला स्तरीय तैराकी मुकाबलों की करवाई शुरुआत राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रु खर्च कर रही है : सुखविंदर सिंह सुक्खू अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अक्टूबर को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में आई.सी.यू व एन.आई.सी.यू का करेंगे उद्घाटन नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा राज्य के औद्योगिक विकास में नया मील पत्थर; मुख्यमंत्री रखेंगे हॉलैंड आधारित कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की एलपीयू द्वारा 120 इनोवेटिव टीमों के साथ 'गेटवे टू स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच)-2023' आयोजित जेल लैंड में जंगल बन चुका शहीद भगत,राजगुरु व सुखदेव का पार्क : वीरेश शांडिल्य चंडीगढ़ भाजपा परिवार लगातार बढ़ता हुआ: अरूण सूद कौन है राज शांडिल्य के विकी विद्या? टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा आयुष्मान भव अभियान के तहत- ब्लाक खुईखेड़ा में लोगों को दिलाई अंगदान करने की शपथ

 

ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

 Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Naveen Patnaik, Biju Janata Dal, Chief Minister of Odisha, BJD, Bhubaneswar, Odisha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 10 Feb 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं। यहां वह लिंगराज मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी, वहीं रामा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और अन्य कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 11.35 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विशेष भारतीय वायुसेना के विमान से पहुंची। 

ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास और सांसद अपराजिता सारंगी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। यहां पहुंचने के तुरंत बाद मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए उत्कल मंडप के लिए रवाना हो गयी। 

वह रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। मुर्मू ने 1979 में रमा देवी महिला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। मुर्मू का शनिवार को लिंगराज मंदिर जाने और फिर आईसीएआर में सेकंड इंडियन राइस कांग्रेस का उद्घाटन करने के लिए कटक जाने का कार्यक्रम है। 

इसके बाद वह भुवनेश्वर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे के लिए राज्य सरकार द्वारा कटक और भुवनेश्वर में विस्तृत व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति के दौरे के लिए करीब 40 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है। भारत के सर्वोच्च पद का कार्यभार संभालने के बाद राष्ट्रपति की यह दूसरी ओडिशा यात्रा है। 

उन्होंने 10 और 11 नवंबर, 2022 को ओडिशा की अपनी पहली यात्रा की थी। उन्होंने भगवान जगन्नाथ मंदिर पुरी का दौरा किया था और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए ओडिया पाठ्यपुस्तक के नागरिक स्वागत और लॉन्च में भाग लिया था।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Naveen Patnaik , Biju Janata Dal , Chief Minister of Odisha , BJD , Bhubaneswar , Odisha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD