Thursday, 23 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन विधान सभा की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार के जल विद्युत प्रोजेक्टों पर वाटर सैस लगाने के फ़ैसले की निंदा बठिंडा शहर में 88.94 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पेड़ लगाएं और पानी बचाएं- जिलाधीश कोमल मित्तल जल के उपयोग में अपने व्यवहार में लाएं आवश्यक बदलाव: सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब विधान सभा की तरफ से हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास 'सावी की सवारी' की कास्ट से जुड़े ऋषि सक्सेना जी-20 अध्यक्षता के तहत भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय विभाजन को कम करना : नरेंद्र मोदी आबकारी नीति घोटाला: 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया 'केडी' के जरिए शिल्पा शेट्टी की कन्नड़ फिल्मों में वापसी वरुण धवन, जाह्नवी कपूर स्टारर 'बवाल' 6 अक्टूबर को होगी रिलीज आईपीएल 2023: कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया व्हाट्सऐप का नया अपडेट एडमिन को देगा और अधिक नियंत्रण रसिका दुगल 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 में नीति सिंह की भूमिका निभाने को तैयार गुल पनाग ने फीनिक्स मार्केटसिटी के पावर वूमेंस फिएस्टा का किया उद्घाटन दिल्ली बजट : बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर फोकस, स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ गुड़ी पड़वा के लिए मुग्धा चापेकर ने साझा की योजनाएं 'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख के एक्शन सीन के लिए बनेगा बड़ा सेट जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से सुरक्षित विजय-स्टारर 'लियो' की टीम गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड के लिए अर्ली एक्सेस लॉन्च किया विदेश व्यापार में युआन पर स्विच करने को तैयार रूस : व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत

 

हैदराबाद में नाबालिग लड़की से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया

Rape News, Rape, Hyderabad, Hyderabad Rape, Hyderabad Gang Rape, Gang Rape

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 09 Feb 2023

हैदराबाद से मानवता को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक जन्मदिन की पार्टी में एक नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ देकर पांच युवकों ने कथित तौर पर उसका सामूहिक दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 4 फरवरी को हैदराबाद के पुराने शहर में हुई थी, लेकिन बुधवार को इस घटना के बारे में तब पता चला जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने अपराध के लिए उकसाने के आरोप में एक लड़की और उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। 16 वर्षीय लड़की 4 फरवरी की रात चात्रिनाका इलाके में एक मेडिकल स्टोर पर गई थी। उसी इलाके की एक अन्य लड़की ने उसे भोईगुड़ा में एक दोस्त के यहां जन्मदिन की पार्टी में आने का झांसा दिया। 

जब वे घर पहुंचे तो पीड़िता को लाने वाली लड़की अपने प्रेमी के साथ एक कमरे में चली गई, वहीं घर में मौजूद पांच युवकों ने उसके साथ दुराचार करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उसे शामक मिला हुआ पेय पीने के लिए मजबूर किया था। इसके बाद आरोपी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने तेज आवाज में म्यूजिक इसलिए रखा था ताकि लड़की के चिल्लाने की स्थिति में पड़ोसियों को कोई आवाज न सुनाई दे। रात करीब 3 बजे घर लौटने के बाद पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को बताई। बाद में उन्होंने चात्रिनाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने बलात्कार के आरोप में 18 से 21 वर्ष की आयु के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। लड़की और उसके प्रेमी को भी अपराध के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पांच लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि लड़की को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों को खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की सहित चार आरोपी भी दलित हैं जबकि तीन अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। पीड़िता अपनी मां के साथ रहती थी।

 

Tags: Rape News , Rape , Hyderabad , Hyderabad Rape , Hyderabad Gang Rape , Gang Rape

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD