Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

मान सरकार की अनूठी पहल ‘पहली सरकार-किसान मिलनी’कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना में 12 फरवरी को होगी: कुलदीप सिंह धालीवाल

गेहूँ-धान के अधीन क्षेत्रफल को घटाकर पानी बचाने वाली फसलों की कृषि करने को प्रोत्साहित करना और अन्य कृषि सहायक धंधों को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 08 Feb 2023

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के इतिहास में पहली बार ‘पहली सरकार-किसान मिलनी’ का आयोजन करेगी, यह मिलनी समागम 12 फरवरी, 2023 को पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, लुधियाना में होगा।यह जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि इस मिलनी का मुख्य मंतव्य पंजाब राज्य के मुख्य फ़सलीय चक्र गेहूँ-धान के अधीन क्षेत्रफल को घटाकर अन्य पानी बचाने वाली फसलों की कृषि को प्रोत्साहित करना और अन्य कृषि सहायक धंधों को बढ़ावा देना है। 

स. धालीवाल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे इस अनूठे आयोजन के दौरान सरकार और किसानों के दरमियान सीधे तौर पर विचार-विमर्श करते हुए किसानों के साथ सलाह करके तैयार की जा रही राज्य की नई कृषि नीति को किसान सहायक बनाने के लिए हरेक ढंग अपनाए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि इस मिलनी के दौरान पूरे पंजाब से प्रगतिशील किसान सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को अपने सुझाव देंगे और प्रसाशन, विभागों, कृषि अनुसंधान संस्थाओं और किसानों के साथ खुले तौर पर बातचीत के द्वारा विचार- विमर्श किया जाएगा। जिसके द्वारा राज्य की कृषि को विभिन्नता की तरफ ले जाना, लाभप्रद बनाने और कृषि सुधारों का काम करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। 

कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसी पहल की गई है और इस मिलनी के दौरान कृषि और कृषि आधारित सहायक धंधों को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग बूथों और प्रदर्शनियों का आयोजन किसानों के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली किसान-सरकार मिलनी के लिए 5 हज़ार किसानों/उद्यमियों को न्योता दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि इस मिलनी के दौरान तजुर्बेकार किसानों को शामिल करना सुनिश्चित बनाया गया है, जोकि कृषि और कृषि सहायक पेशों से सम्बन्धित अलग-अलग विषयों की भरपूर जानकारी रखते हैं। इसके अलावा अलग-अलग कृषि क्लबों, ऐसोसीएशनों के मैंबर भी इस मिलनी का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने बताया कि इस मिलनी में सैल्फ हेल्प ग्रुपों, सहकारी सोसाइटियों से सम्बन्धित किसानों को शामिल करना सुनिश्चित बनाया गया है। 

कृषि मंत्री ने बताया कि सब्जियाँ, फल, गन्ना, कपास, मोटा अनाज, दवाओं वाले पौधे और ख़ुश्बूदार पौधे, मुगऱ्ी पालन, मछली पालन, बकरी पालन, चारा और पशु आहार, डेयरी, कृषि मशीनरी, कंडी क्षेत्र, वन खेती, खुंबों और मधु-मक्खी पालन, फृड प्रोसेसिंग एवं मूल्य वृद्धि और स्टार्ट-अप, जैविक कृषि, दालें और तेल बीज, गेहूँ, धान की फ़सल और मक्का एवं बासमती आदि 20 ‘सलाह परामर्श बूथ’ स्थापित किए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि इन 20 अलग-अलग बूथों पर विषय माहिर मौजूद होंगे, जो किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव देंगे। उन्होंने बताया कि इन बूथों पर सैंपलिंग की व्यवस्था भी होगी।स. धालीवाल ने बताया कि इस मौके पर 11 अलग-अलग विभागों जिनमें कृषि, बाग़बानी, पशु पालन, डेयरी विकास, मछली पालन, मंडी बोर्ड, पोल्ट्री, मिट्टी और जल संरक्षण, पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज़, मिल्कफैड और मार्कफैड शामिल हैं, द्वारा प्रदर्शनियाँ लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनियाँ जानकारी भरपूर होंगी, जोकि किसानों का मार्गदर्शन करेंगी।  

 

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD