Wednesday, 22 March 2023

 

 

खास खबरें स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पेड़ लगाएं और पानी बचाएं- जिलाधीश कोमल मित्तल जल के उपयोग में अपने व्यवहार में लाएं आवश्यक बदलाव: सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब विधान सभा की तरफ से हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास 'सावी की सवारी' की कास्ट से जुड़े ऋषि सक्सेना जी-20 अध्यक्षता के तहत भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय विभाजन को कम करना : नरेंद्र मोदी आबकारी नीति घोटाला: 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया 'केडी' के जरिए शिल्पा शेट्टी की कन्नड़ फिल्मों में वापसी वरुण धवन, जाह्नवी कपूर स्टारर 'बवाल' 6 अक्टूबर को होगी रिलीज आईपीएल 2023: कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया व्हाट्सऐप का नया अपडेट एडमिन को देगा और अधिक नियंत्रण रसिका दुगल 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 में नीति सिंह की भूमिका निभाने को तैयार गुल पनाग ने फीनिक्स मार्केटसिटी के पावर वूमेंस फिएस्टा का किया उद्घाटन दिल्ली बजट : बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर फोकस, स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ गुड़ी पड़वा के लिए मुग्धा चापेकर ने साझा की योजनाएं 'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख के एक्शन सीन के लिए बनेगा बड़ा सेट जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से सुरक्षित विजय-स्टारर 'लियो' की टीम गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड के लिए अर्ली एक्सेस लॉन्च किया विदेश व्यापार में युआन पर स्विच करने को तैयार रूस : व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत मियामी ओपन : जिओर्गी ने कानेपी को पछाड़ा, साल के सबसे लंबे मैच की बराबरी की वर्ल्ड कप 2023 पांच अक्टूबर से , फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में : रिपोर्ट

 

सुशासन देने की इच्छाशक्ति और क्षमता सिर्फ भाजपा में : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 07 Feb 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि केवल भाजपा में ही सुशासन देने की इच्छाशक्ति और क्षमता है और पार्टी 16 फरवरी को होने वाले 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव में 50 से अधिक सीटें जीतेगी। त्रिपुरा में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि सीट समायोजन के तहत चुनाव लड़ रही कांग्रेस और माकपा को अगले सप्ताह होने वाले चुनाव में 'शून्य' मिलेगा। 

सिंह ने कहा- पार्टी अध्यक्ष, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में मैंने पिछले 20 वर्षों के दौरान कई बार त्रिपुरा का दौरा किया है। कभी उग्रवाद, हिंसा, अपहरण से त्रिपुरा तबाह हो गया था। लेकिन अब भाजपा के शासन में राज्य में पूर्ण शांति कायम है। यह आरोप लगाते हुए कि माकपा ने अपने शासन के दौरान कई वर्षों तक त्रिपुरा के लोगों का शोषण किया, जबकि पार्टी ने दावा किया कि वह गरीबों की रक्षक है, सिंह ने कहा कि 2018 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद त्रिपुरा बहुत बदल गया है। 

उन्होंने कहा कि माकपा सरकार ने महिलाओं को कोई सहयोग नहीं दिया, लेकिन भाजपा शासन के दौरान अब उन्हें सम्मान और लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सरकारी सेवा में 33 फीसदी आरक्षण भी कर दिया गया है। रक्षा मंत्री ने कहा, भाजपा के शासन में त्रिपुरा में हिंसा थम गई है। 

प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा को एचआईआरए (हाईवे, आई-वे, रेलवे और एयरवे) का वादा किया है और इस दिशा में राज्य का काफी विकास हुआ है। त्रिपुरा के विभिन्न कृषि और बागवानी उत्पादों का अब निर्यात किया जा रहा है, पूर्वोत्तर राज्य में भारी ढांचागत विकास हो रहा है।

सिंह ने कहा, त्रिपुरा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाईअड्डे और राजमार्ग पहले ही बन चुके हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र को विकसित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के परिणाम मिल रहे हैं और इससे सभी वर्गों के लोगों को फायदा हो रहा है।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD