Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में नवीनतम माध्यमों का करें प्रयोग: संजय अवस्थी

Sanjay Awasthi, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 Feb 2023

मुख्य संसदीय सचिव, सूचना एवं जन संपर्क संजय अवस्थी ने नवीनतम और आधुनिक मीडिया का उपयोग कर लोगों तक पहुंचने पर बल दिया। वे आज यहां निदेशालय में विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाने में जन संपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे जन कल्याण के लिए सरकार के प्रति लोगों की धारणा को बदलने में मदद मिलती है। 

उन्होंने कहा कि यह विभाग सरकार और लोगों के बीच एक मजबूत और सकारात्मक संबंध स्थापित करने में सहायक है।उन्होंने कहा कि जन संपर्क हमेशा दोतरफा होता है तथा लोगों और सरकार के मध्य एक सेतु का काम करता है। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यक प्रतिक्रिया के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों को बनाने, संशोधित करने या सुधारने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि व्यापक प्रभाव के लिए मीडिया को त्वरित सूचना प्रदान करने पर विभाग को अधिक ध्यान देना चाहिए। मुख्य संसदीय सचिव ने विभाग को मजबूत करने के सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग से जुड़ी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इससे पूर्व निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क किरण भड़ाना ने संजय अवस्थी का सम्मान एवं स्वागत किया। उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव को अपना बहुमूल्य समय देकर मार्गदर्शन करने के लिए आभार प्रकट किया।

 

Tags: Sanjay Awasthi , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD