Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा राज्य स्तरीय जनता दरबार में दो दर्जन से ज़्यादा शिकायतों का निपटारा

गांवों में पीने वाले साफ़ पानी और सिवरेज की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने के निर्देश

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Feb 2023

पंजाब के जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा- निर्देशों के अंतर्गत जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग की तरफ से लगाए अपनी तरह के पहले राज्य स्तरीय ऑनलाईन जनता दरबार में दो दर्जन से ज़्यादा शिकायतों का निपटारा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की स्पष्ट हिदायतें हैं कि पंजाब के गाँवों को साफ़ पीने योग्य पानी मुहैया करवाने को पहल दी जाये और सिवरेज के उचित प्रबंध किये जाएँ।

मोहाली में जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के मुख्य दफ़्तर में लगाए गए ऑनलाईन जनता दरबार में रोपड़, फाजिल्का, होशियारपुर, बठिंडा, मोहाली, पटियाला, मानसा और गुरदासपुर जिलों में से कुल 26 शिकायतें आईं। ज़्यादा शिकायतें पानी की सप्लाई से सम्बन्धित थीं। जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ने जनता दरबार में मौजूद उच्च अधिकारियों को तुरंत शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए। 

जो कोई शिकायतें थोड़े समय में हल होने वाली हैं, उनके बारे जिम्पा ने अधिकारियों को समयबद्ध हल करने के लिए कहा। बाकी शिकायतों संबंधी उच्च अधिकारियों को मौके पर जाकर जायज़ा लेकर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद लगाए जाने वाले जनता दरबार में वह आज की शिकायतों का पहले रिविऊ करेंगे और बाकी शिकायतें बाद में सुनेंगे।

कुल शिकायतों में से 25 शिकायतें ऑनलाईन सुनी गई और एक शिकायत पटियाला ज़िले के समाना ब्लॉक के गाँव फतेहगढ़ छन्ना से गेज कौर ने मंत्री सामने रखी। शिकायतकर्ता ने बताया कि पानी की पाईप में लगातार लीकेज होने के कारण उसके घर की दीवारों में दरारें आ रही हैं। जिम्पा ने मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को स्थिति का मुआइना करके समस्या हल करने के निर्देश दिए।

जिम्पा ने कहा कि पंजाब के किसी भी गाँव वासी को यदि पीने वाले पानी की सप्लाई और सिवरेज सम्बन्धी कोई शिकायत है तो वह बेझिझक अपनी शिकायत ऑनलाईन, टोल फ्री नंबर या ईमेल के द्वारा दर्ज करवाएं। हर शिकायत, समस्या और दिक्कत का हल निकालने का पूरा यत्न किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पहले जनता दरबार की कामयाबी ने जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के हरेक अफ़सर और कर्मचारी को आगे से और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है।

जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के प्रमुख सचिव डी. के. तिवारी और प्रमुख मुहम्मद इश्फाक ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि जन समस्याओं के हल के लिए विभाग का हरेक अधिकारी वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि जो गाँव वासी, पंचायत या अन्य लोक नुमायंदे विभाग से सम्बन्धित अपनी शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं, वह विभाग की तरफ से जारी ऑनलाईन लिंक, टोल फ्री नंबर या ईमेल के द्वारा अपनी शिकायत बेझिझक दर्ज करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को इन साधनों के द्वारा शिकायत दर्ज करवाने में कोई दिक्कत पेश आती है तो वह जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के नज़दीकी दफ़्तर के साथ संबंध कर सकता है। सम्बन्धित दफ़्तर का अधिकारी उक्त शिकायतकर्ता को अपने दफ़्तर के द्वारा ऑनलाईन जनता दरबार में मंत्री सामने पेश करेगा, जहाँ वह अपनी समस्या रख सकता है।

काबिलेगौर है कि जनता दरबार में आईं शिकायतों के इलावा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग में 1 मार्च, 2022 से अब तक कुल 18 हज़ार 693 शिकायतें आ चुकी हैं जिनमें से 18 हज़ार 308 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD