Wednesday, 27 September 2023

 

 

खास खबरें दशहरा कमेटी द्वारा श्री हनुमान जी की ध्वज यात्रा का किया आयोजन अमृतसर में बसे हिमाचलियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख 21 हजार रुपए का अंशदान प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण लिए प्रतिबद्ध : डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल आदर्श वित्तीय प्रबंधन में नवीन प्रौद्योगिकी का समावेश आवश्यक : डॉ. अभिषेक जैन चितकारा यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नए बैच के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से बढ़ेगी विकास की रफ्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जलियांवाला बाग में सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्गियाना मंदिर में की पूजा-अर्चना स्वर्ण मंदिर हमारी आस्था और समर्पण का प्रतीक : सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया शिपकी-ला सैन्य पोस्ट का दौरा जिन सोक्ड बॉय - मानसिक स्वास्थ्य पर संदीप मैथ्यू द्वारा लिखित और लीडस्टार्ट द्वारा प्रकाशित एक मार्मिक और प्रासंगिक किताब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभाजन संग्रहालय का अवलोकन किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने एस.टी.पी., सी.ई.टी.पी. साईटों का किया दौरा हरपाल सिंह चीमा ने एस.आई.पी.यू. और एक्साईज एनफोर्समैंट यूनिटों के लिए 24 वाहनों को दी हरी झंडी डॉ. बलजीत कौर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सम्बन्धित वर्ग के लोगों को समय पर पहुँचाना सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश कश्मीर सिंह मल्ली ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार संभाला आम आदमी पार्टी की भाजपा को चुनौती - शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बहस करें जाखड़ बालकृष्ण रोड निवासियों को सीवेज की समस्या से मिलेगी राहत : ब्रम शंकर जिम्पा एलपीयू के विद्यार्थियों ने चीन में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान 655 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व किया वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विरोधी पक्ष के नेताओं द्वारा ऋण सम्बन्धी किये जा रहे झूठ प्रचार का कड़ा जवाब

 

दो रैलियों व रोड शो से अमित शाह के मिशन त्रिपुरा का आगाज

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Feb 2023

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को त्रिपुरा दौरे पर हैं। अमित शाह आज त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। 

त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होना है। अमित शाह त्रिपुरा के खोवाई जिले के खोवाई और दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह अगरतला में एक रोड शो में भी शामिल होंगे। बता दें कि शाह ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत करते हुए पिछले महीने त्रिपुरा में दो रथ यात्राओं में हिस्सा लिया था।

अमित शाह ने त्रिपुरा जाने से पहले एक ट्वीट करते हुए कहा कि मां त्रिपुर सुंदरी की पावन भूमि के ऊर्जावान लोगों से मिलने के लिए त्रिपुरा रवाना हो रहा हूं। मैं संतिरबाजार और खोवाई विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करूंगा और बनमालीपुर, अगरतला में रोड शो करूंगा।

गौरतलब है कि त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि पांच सीटें सहयोगी पार्टी के लिए छोड़ी हैं।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD