Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

अप्रैल माह में किया जाएगा हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण : सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनसभा में उमड़ी भारी भीड़

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 05 Feb 2023

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपार जनसमर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से ही उन्हें लोगों का अपार स्नेह प्राप्त हो रहा है। इसी का परिणाम है कि आज इस क्षेत्र को प्रदेश का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। 

उन्होंने कहा कि वह जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। सरकार ने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए योजनाएं तय कर उनको धरातल पर उतारने के लिए कार्य योजना तैयार की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। 

इसके साथ-साथ क्षेत्र में अन्य विकासात्मक कार्यों को भी गति प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पेपर लीक मामले में तत्परता से कार्य किया और आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया गया है। भविष्य में आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता और मैरिट के आधार पर चयन सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक सरोकार को विशेष अधिमान देते हुए योजनाएं और कार्यक्रम कार्यान्वित कर रही है। समाज के वंचित वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि नशा सेवन की बुराई देश के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार की है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार का पहला बजट जनहितैषी और आम आदमी को राहत देने वाला बजट होगा। सरकार जन कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह भी ध्यान दे रही है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को संतुलित किया जाए। प्रदेश सरकार वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने को विशेष तरजीह दे रही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ. राधाकृष्णनन चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा कर अप्रैल माह में इसका लोकार्पण किया जाएगा।इस महाविद्यालय में एक नर्सिंग महाविद्यालय भी खोला जाएगा। क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए इस महाविद्यालय में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा आवश्यकता के आधार पर पर्याप्त संख्या में स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से स्थानीय भाषा में संवाद भी किया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक आई.डी. लखनपाल, आशीष शर्मा, सुरेश कुमार, संजय रतन, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता पुष्पिंदर वर्मा, उपायुक्त देवश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD