Thursday, 30 March 2023

 

 

खास खबरें आईपीएल 2023: संजय मांजरेकर को उम्मीद..गुजरात टाइटंस पिछले सत्र का आत्मविश्वास आगे लेकर जाएंगे श्रेयस अय्यर ने एनसीए में रिपोर्ट किया आईपीएल 2023 : शुरूआती चरण में चूके हेजलवुड, आरसीबी के पहले मैच के लिए ग्लेन मैक्सवेल पर संदेह मियामी ओपन: सोराना कर्स्टी ने आर्यना सबालेंका को किया अपसेट, पहली बार डब्लूटीए 1000 सेमीफाइनल में 'मैदान' का टीजर हुआ रिलीज, भारतीय फुटबॉल के 'स्वर्ण युग' की कहानी व्यापार में सुगमता के लिए प्रदेश में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो: सुखविंदर सिंह सुक्खू रोहित शर्मा जो कहना चाहते थे उसे कहने से वह नहीं डरते : अनिल कुंबले ट्विटर ने फ्री, बेसिक, एंटरप्राइज टियर के साथ नया एपीआई लॉन्च किया 'पोन्नियिन सेलवन 2' : मणिरत्नन की ग्रैंड फिल्म का ट्रेलर रिलीज मियामी ओपन : कार्लोस अल्काराज-टेलर फ्रिट्ज, पेट्रा क्वितोवा-एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण पुनर्निर्धारित मानहानि मामला : पटना की अदालत ने राहुल गांधी को 12 अप्रैल को किया तलब आईपीएल 2023 : नवनियुक्त उप-कप्तान अक्षर पटेल आईपीएल 2023 सीजन में अपनी नई भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित स्पेन मास्टर्स: सिंधु, श्रीकांत, प्रणीत दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग ने मैच छोड़ा फिलीपीन नौका में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 230 को बचाया गया गूगल ने कहा, बार्ड के लिए नहीं की चैटजीपीटी की नकल अपने बिंग चैट में विज्ञापन ला रहा माइक्रोसॉफ्ट सीरिया में आंधी से सात की मौत लियाम लिविंगस्टोन आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे : रिपोर्ट मोरक्को में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, 27 घायल मिकी आर्थर बनेंगे पाकिस्तान के सलाहकार टीम निदेशक, मोर्न मोर्कल गेंदबाजी कोच तब्बू सहजता से अपने किरदारों के सुर में ढल जाती हैं : अजय देवगन

 

अमित शाह ने देवघर रैली में हेमंत सोरेन पर जमकर किया प्रहार, कहा- झारखंड में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देवघर , 04 Feb 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देवघर में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि कोई मंत्री-मुख्यमंत्री बनता है तो हाथ से करप्शन करता है, लेकिन इन्होंने ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया।

उन्होंने हेमंत सोरेन को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि वे चुनाव मैदान में आकर दो-दो हाथ कर लें। राज्य की जनता उन्हें सरकार से हटाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया वे 2024 में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएं।

झारखंड में एक महीने के भीतर अमित शाह की यह दूसरी रैली है। इसके पहले बीते 7 जनवरी को उन्होंने चाईबासा में पार्टी की पहली विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था। देवघर में आज दूसरी विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने यहां इफको के नैनो यूरिया प्लांट की आधारशिला रखी। 

उन्होंने कहा कि इस प्लांट से प्रतिवर्ष छह करोड़ बॉटल तरल यूरिया का उत्पादन होगा, जिसकी मदद से फसलों की पैदावार में डेढ़ गुना तक इजाफा होगा। अमित शाह ने कहा कि वे संताल परगना को जीतने का संकल्प लेने यहां पहुंचे हैं। यहां से शिबू सोरेन के परिवार का बोरिया बिस्तर बांधकर भेज देना है। 

हेमंत सोरेन को आदिवासियों का विरोधी बताते हुए गृह मंत्री ने कहा कि वोट बैंक के लालच में वे यहां की जनसांख्यिकी बदल रहे हैं। यहां घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। आदिवासियों और पिछड़े वर्ग की जनसंख्या कम हो रही है। घुसपैठिए आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं। 

वे यहां की बहू-बेटियों पर अत्याचार कर रहे हैं। साहेबगंज, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा में खुलेआम घुसपैठ हो रहा है और हेमंत सोरेन इसपर रोक लगाने के बजाय सब कुछ मुस्कुरा कर देख रहे हैं। उन्होंने कहा- हेमंत बाबू, संथाल परगना में आपने विकास का कोई काम नहीं किया केवल जनता को मूर्ख बनाने का काम किया। 

जनता अब आपको जान चुकी है और आप से हिसाब मांगती है। आदिवासी बेटियों की हत्या का जवाब आपसे मांगा जा रहा है। गरीबों और आदिवासियों के विकास का पैसा दिल्ली के दरबार में पहुंचाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र साइबर क्राइम का हब बन गया है। 

यहां बच्चों को गलत रास्ते पर ले जाकर बड़े-बड़े अपराध हो रहे हैं। भारत सरकार ने साइबर क्राइम से लड़ने के लिए जितनी भी मदद देनी चाही, लेकिन हेमंत बाबू किसी पर आगे नहीं बढ़े। केंद्र सरकार की उपलब्धियों और कार्यों का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हित को हमेशा वरीयता दी है। 

आजादी के बाद पहली बार एक गरीब आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं, यह हर गरीब और हर आदिवासी का सम्मान है। कोरोना में हमने तय किया था कि सरकार किसी भी घर का चूल्हा बंद नहीं होने देगी, हमने ढाई साल तक प्रति व्यक्ति-प्रतिमाह पांच किलो अनाज मुफ्त पहुंचाया है। 

अब एक और साल तक हम गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाएंगे। रैली में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, सांसद निशिकांत दुबे, सुनील सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित कई नेता मौजूद रहे। रैली के पहले अमित शाह और उनकी पत्नी ने देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना की।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD