Wednesday, 22 May 2024

 

 

खास खबरें बिट्टू द्वारा सीबीआई धमकी पर वड़िंग बोले - भाजपा उम्मीदवार पहले से ही हताश और पराजित महसूस कर रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से 'आप' उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी

 

अमित शाह ने देवघर रैली में हेमंत सोरेन पर जमकर किया प्रहार, कहा- झारखंड में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देवघर , 04 Feb 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देवघर में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि कोई मंत्री-मुख्यमंत्री बनता है तो हाथ से करप्शन करता है, लेकिन इन्होंने ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया।

उन्होंने हेमंत सोरेन को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि वे चुनाव मैदान में आकर दो-दो हाथ कर लें। राज्य की जनता उन्हें सरकार से हटाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया वे 2024 में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएं।

झारखंड में एक महीने के भीतर अमित शाह की यह दूसरी रैली है। इसके पहले बीते 7 जनवरी को उन्होंने चाईबासा में पार्टी की पहली विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था। देवघर में आज दूसरी विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने यहां इफको के नैनो यूरिया प्लांट की आधारशिला रखी। 

उन्होंने कहा कि इस प्लांट से प्रतिवर्ष छह करोड़ बॉटल तरल यूरिया का उत्पादन होगा, जिसकी मदद से फसलों की पैदावार में डेढ़ गुना तक इजाफा होगा। अमित शाह ने कहा कि वे संताल परगना को जीतने का संकल्प लेने यहां पहुंचे हैं। यहां से शिबू सोरेन के परिवार का बोरिया बिस्तर बांधकर भेज देना है। 

हेमंत सोरेन को आदिवासियों का विरोधी बताते हुए गृह मंत्री ने कहा कि वोट बैंक के लालच में वे यहां की जनसांख्यिकी बदल रहे हैं। यहां घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। आदिवासियों और पिछड़े वर्ग की जनसंख्या कम हो रही है। घुसपैठिए आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं। 

वे यहां की बहू-बेटियों पर अत्याचार कर रहे हैं। साहेबगंज, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा में खुलेआम घुसपैठ हो रहा है और हेमंत सोरेन इसपर रोक लगाने के बजाय सब कुछ मुस्कुरा कर देख रहे हैं। उन्होंने कहा- हेमंत बाबू, संथाल परगना में आपने विकास का कोई काम नहीं किया केवल जनता को मूर्ख बनाने का काम किया। 

जनता अब आपको जान चुकी है और आप से हिसाब मांगती है। आदिवासी बेटियों की हत्या का जवाब आपसे मांगा जा रहा है। गरीबों और आदिवासियों के विकास का पैसा दिल्ली के दरबार में पहुंचाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र साइबर क्राइम का हब बन गया है। 

यहां बच्चों को गलत रास्ते पर ले जाकर बड़े-बड़े अपराध हो रहे हैं। भारत सरकार ने साइबर क्राइम से लड़ने के लिए जितनी भी मदद देनी चाही, लेकिन हेमंत बाबू किसी पर आगे नहीं बढ़े। केंद्र सरकार की उपलब्धियों और कार्यों का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हित को हमेशा वरीयता दी है। 

आजादी के बाद पहली बार एक गरीब आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं, यह हर गरीब और हर आदिवासी का सम्मान है। कोरोना में हमने तय किया था कि सरकार किसी भी घर का चूल्हा बंद नहीं होने देगी, हमने ढाई साल तक प्रति व्यक्ति-प्रतिमाह पांच किलो अनाज मुफ्त पहुंचाया है। 

अब एक और साल तक हम गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाएंगे। रैली में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, सांसद निशिकांत दुबे, सुनील सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित कई नेता मौजूद रहे। रैली के पहले अमित शाह और उनकी पत्नी ने देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना की।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD