Tuesday, 21 March 2023

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश ने एएफडी के साथ 817.12 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए रक्तदान से बचाई जा सकती हैं कई कीमती जानें : ब्रम शंकर जिम्पा कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 11 में 9.67 लाख की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया अमृतपाल के दो और सहयोगी डिब्रूगढ़ जेल में बंद 'सैंपल-साइज' वाले बयान पर प्रियंका चोपड़ा के पूर्व स्टाइलिस्ट का बयान, 'मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं' अमृतपाल मामला: पंजाब पहुंची एनआईए की टीम, टेकओवर कर सकती है केस निधन की अफवाह पर बोले टॉलीवुड अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव, 'मैं मरा नहीं हूं सूर्यकुमार को पहली कुछ गेंदों में सतर्क रहना होगा : आरोन फिंच बिग बी ने सऊदी अरब वाले दोस्त को गिफ्ट की 'शहंशाह' जैकेट अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट पंजाब सुरक्षित हाथों में है, राज्य में अमन और भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने की साजिशें रचने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई यकीनी बनाई जायेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विश्व वानिकी दिवस पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारम्भ किया मंगोलपुरी वायरल वीडियो: युवती ने दी सफाई, गलतफहमी की वजह से मंगेतर से हुआ था झगड़ा तमिलनाडु सीएम म.के. स्टालिन ने ऑस्कर विजेता निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विज को किया सम्मानित 500 से अधिक कंपनियों ने 1.5 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकाला एचपी ने भारत में नया लैपटॉप 'पवेलियन एयरो 13' लॉन्च किया इब्राहिम ने बढ़ाया बहन सारा का हौसला, कहा-'धमाकेदार' होगी 'गैसलाइट' टॉप्स ने बजरंग और विनेश के क्रमश: किर्गिजिस्तान और पोलैंड में ट्रेनिंग को मंजूरी दी भारत में 24 घंटे में 699 नए कोविड मामले, दो मौतें ब्लू यूजर्स के लिए वेरिफिकेशन प्रोसेस को बदल रहा ट्विटर: रिपोर्ट एशिया लॉयंस बना लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स का नया चैंपियन

 

प्रवासी भारतीयों के मसलों के समाधान के लिए नई एन.आर.आई. नीति 28 फरवरी तक तैयार होगी : कुलदीप सिंह धालीवाल

कहा, ‘प्रवासी पंजाबियों के साथ मिलनी’ समागमों के दौरान प्राप्त हुई 40 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया, बकाया शिकायतें भी जल्दी हल होंगी

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jan 2023

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों के मसलों को हल करने के लिए कारगर कदम उठा रही है, यह जानकारी देते हुए राज्य के एन.आर.आई. मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि पंजाब की नई एन.आर.आई. नीति 28 फरवरी, 2023 तक तैयार कर ली जाएगी।  

आज यहाँ पंजाब भवन में डी.जी.पी. पंजाब श्री गौरव यादव, एन.आर.आई. मामलों के प्रमुख सचिव श्री जे.एम. बालामुरगन, ए.डी.जी.पी. एन.आर.आई. मामले श्री प्रवीन कुमार सिन्हा, विशेष सचिव गृह श्री वरिन्दर कुमार, विशेष सचिव एन.आर.आई. श्रीमति कमलजीत कौर बराड़ और विशेष सचिव एन.आर.आई. स. परमजीत सिंह के साथ बैठक के बाद में स. धालीवाल ने बताया कि जालंधर, एस.ए.एस. नगर, लुधियाना, मोगा और अमृतसर में किए गए ‘मिलनी समागमों’ के दौरान 606 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। 

उन्होंने बताया कि इनमें से 40 प्रतिशत भाव 250 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, जबकि बकाया मामलों का समाधान जल्द ही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ज़्यादातर शिकायतें राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित हैं, जबकि 20 प्रतिशत शिकायतें पहले ही अलग-अलग अदालतों में सुनवाई अधीन हैं।  

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विशेष रूप से प्रवासी भारतीयों से सम्बन्धित मामलों के जल्द समाधान के लिए फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित करने सम्बन्धी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अमृतसर, मोगा, लुधियाना, एस.बी.एस. नगर और पटियाला में यह नई विशेष अदालतें स्थापित की जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि इन अदालतों में विशेष जज के अलावा स्टाफ और एन.आर.आई. थानों के लिए अलग पद सृजन करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पंजाब को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जालंधर में पहले ही एन.आर.आई. विशेष अदालत चल रही है।स. धालीवाल ने बताया कि डी.जी.पी. गौरव यादव ने आज आश्वासन दिया है कि 15 एन.आर.आई. थानों की कायाकल्प करने के लिए 30 लाख रुपए के फंड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस प्रमुख ने एन.आर.आई. पुलिस थानों में पुलिस की संख्या बढ़ाने के लिए भी सहमति दे दी है, जिसमें 75 पुलिस कर्मचारी तुरंत और 75 कर्मचारी मार्च 2023 तक इन विशेष थानों में तैनात कर दिए जाएंगे।  

स. धालीवाल ने आगे बताया कि प्रवासी पंजाबियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए डी.जी.पी. पंजाब सभी जि़लों के पुलिस प्रमुखों को एक पत्र भी लिखेंगे, जिसमें संबंधितों के मसले जल्द हल करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जि़ला पुलिस प्रमुख, पुलिस से सम्बन्धित सभी मसलों की रिपोर्ट ए.डी.जी.पी. एन.आर.आई. को भेजना सुनिश्चित बनाएंगे।  

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD