Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें तेजस्वी यादव बोले, भाजपा नहीं खोज पा रही विपक्षी एकता की काट रवीना टंडन ने 'पाइन कोन' के लिए ओनिर को कशिश रेनबो वॉरियर पुरस्कार से सम्मानित किया जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी, चीन से संबंध सामान्य नहीं होंगे: एस. जयशंकर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यूटी खादर मुस्लिम समुदाय का संरक्षक होने का दावा करने वाले गांधी परिवार को देना चाहिए आंकड़ों का जवाब : स्मृति ईरानी एमएलएस टीम इंटर मियामी में शामिल होंगे लियोनल मैसी जींद में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तिरंगा यात्रा स्मार्ट राशन डीपू जल्द शुरू किये जाएं : लाल चंद कटारूचक्क केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया

 

फसल विविधीकरण को दिया जाएगा बढ़ावा : चंद्र कुमार

Chander Kumar, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 30 Jan 2023

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने आज यहां कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दूरदर्शिता व नई सोच के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के दृष्टिगत विभाग द्वारा क्लस्टर सिस्टम की शुरुआत की जाएगी। इस सिस्टम के अंतर्गत विशेष फसल को केंद्र में रखकर किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सूक्ष्म योजना तैयार की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र की मिट्टी की विशेषताओं का आकलन करने के लिए मृदा परीक्षण किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उत्पादों की पौष्टिकता बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार फसल विविधीकरण को विशेष प्रोत्साहन प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में लैंड यूज प्लान तैयार किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी के लिए नई तकनीकों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

जाइका परियोजना की समीक्षा करते हुए उन्हांेने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के हर गांव के खेत में पानी पहुंचाना सुनिश्चित करं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक विशेषताओं और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जाइका के अंतर्गत परियोजनाओं को तैयार कर उन्हंे आजीविका के सतत् अवसर प्रदान किए जाएंगे। किसानों के उत्पादों को अच्छा बाजार उपलब्ध करवाकर उनके उत्पादों को बेहतर दाम उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्राकृतिक उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों को नकदी फसलों के उत्पादन के साथ-साथ प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाए।इस अवसर पर सचिव कृषि राकेश कंवर, निदेशक कृषि विभाग डॉ. बी.आर. तकी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Chander Kumar , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD