Friday, 22 September 2023

 

 

खास खबरें गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर सरकारी फाइलों का निपटान किया दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

 

मर जाना कबूल है, लेकिन 'उनके' साथ जाना कबूल नहीं : नीतीश कुमार

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 30 Jan 2023

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) के फिर से गठबंधन की चर्चा के बीच सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि मर जाना कबूल है, लेकिन अब उनके साथ जाना कबूल नहीं। 

पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी चुनाव तो होने दीजिए, सब पता चल जाएगा। उन्हे बिहार के बारे में कुछ मालूम है?नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग तो अटल जी को मानने वाले थे इसलिए उनके साथ थे। 

उसके बाद तो हम लोगों ने उन्हें छोड़ दिया था, बाद में पीछे पड़कर 2017 में साथ ले आये, बाद में लग गया कि वे बिल्कुल गलत हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 के चुनाव में जो हमारे साथ किया। हम बनना नहीं चाहते थे मुख्यमंत्री, जबदरस्ती बैठ के लोग मुख्यमंत्री बना दिया। 

उन्होंने यह भी कहा कि वे लोग हमलोग के ही वोट से चुनाव जीते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि मर जाना कबूल है लेकिन उनके साथ जाना कबूल नहीं। ये अच्छी तरह जान लीजिये। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद भाजपा ने घोषणा कर दी कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में बोझ बन गये हैं। भाजपा ने साफ शब्दों में कहा है कि भविष्य में नीतीश कुमार के साथ कतई कोई गठबंधन नहीं होगा।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD