Sunday, 02 April 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बकाया आर. सी. और ड्राइविंग लायसेंस की स्थिति का लिया जायज़ा नवजोत सिद्धू स्टंटमैन हैं, सरकार ने आठ बजे ही दे दिए थे रिहाई के आदेश: मलविंदर सिंह कंग कांग्रेस मुक्त होने जा रहे चंडीगढ़ के गांव भाजपा का कुनबा बढा स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर निज्जर ने 3.35 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण और पार्क नवीनीकरण प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन पहले साल 28362 नौजवानों को सरकारी नौकरियों देकर राज्य सरकार नया कीर्तिमान स्थापित किया- भगवंत मान कांतारा के ऋषभ शेट्टी ने कहा- 'मेरे सिनेमा को सपोर्ट कीजिए, मैं राजनीति में नहीं आऊंगा अप्रैल फूल डे पर 'शरारत' वीडियो के लिए अक्षय कुमार ने अपने खुद के मीम का इस्तेमाल किया डेविड वार्नर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले फॉर्म वापस हासिल कर लेंगे : रॉस टेलर डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा बुजुर्गो और कमजोर समूहों के लिए डब्ल्यूएचओ ने की कोविड बूस्टर की मांग विंडोज बीटा पर नया फीचर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने नौसेना संचालन के महानिदेशक का पदभार संभाला निजी स्कूलों की तरफ से किताब और फंडों के नाम पर की जा रही लूट को रोकने के लिए शिक्षा मंत्री टास्क फोर्स का गठन : हरजोत सिंह बैंस बाबा ज़स्सा सिंह रामगढ़िया के 300वें जन्म शताब्दी को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा : पद्म श्री जगजीत सिंह दरदी आयोजन कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त आम लोगों को बड़ी राहत देते हुये राज्य में आठवां टोल प्लाज़ा बंद, जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं की जायेगी : मुख्यमंत्री भगवंत मान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिव प्रताप शुक्ल को दी जन्मदिवस की बधाई सरकार को 700 करोड़ रुपए का नुकसान पहुँचाने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से ज्वाइंट डायरैक्टर फैक्टरीज़ गिरफ़्तार जस्टिन व हैली बीबर की टिप्पणी से गौहर खान को आया गुस्सा, कपल को कहा 'डंब' आईबीएम स्पिनऑफ किंड्रिल कर्मचारियों की करेगा छंटनी ट्विटर अपनी अधिकांश सिफारिशों को बनाएगा एल्गोरिदम ओपन सोर्स ब्लैक सूट में शाहरुख खान का लुक देख दीपिका पादुकोण ने घायल होने का किया कमेंट

 

खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा में तेजी से हुआ विकास : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Manohar Lal Khattar

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jan 2023

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को सोनीपत के गोहाना शहर में आयोजित जन उत्थान रैली को टेलीफोन पर संबोधित करते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षो में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा में तेजी से विकास हुआ है। खराब मौसम के कारण केंद्रीय मंत्री गोहाना नहीं पहुंच सके। 

शाह ने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो की सराहना करते हुए कहा, "पिछले आठ वर्षो में हरियाणा में जिस गति से विकास हुआ है, ऐसा पिछली सरकारों के कार्यकाल में नहीं हुआ था। "हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार कम हुआ है, कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और जातिवाद खत्म हुआ है। 

अब युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी मिल रही है। शिक्षित सरपंच भी अब हरियाणा को आगे ले जा रहे हैं।"शाह ने कहा कि रैली का मकसद यह है कि 2024 में हरियाणा की जनता फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान करे। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा।"

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में 2014 में हरियाणा में सरकार बनी थी और तब से जनकल्याण के लिए लिए गए संकल्पों को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 2014 से पहले हरियाणा में भय और भ्रष्टाचार का माहौल था, जिसे हमारी सरकार ने दूर किया। 

व्यवस्था में बदलाव का काम कर गरीबों और जरूरतमंदों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारें अंतिम व्यक्ति तक लाभ देने का दावा करती थीं, लेकिन हकीकत में नहीं दिया. उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की। 

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार हरियाणा के लोगों की सेवा कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, सुशासन का संकल्प लेते हुए राज्य सरकार ने जनता को घर बैठे ही सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई हैं। लगभग 8.50 लाख लोगों को निजी रोजगार मिला है और लगभग 1 लाख लोगों को नियमित सरकारी नौकरी दी गई है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD