Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

लुधियाना में तकरीबन 1700 एकड़ में बनेगी नई टाऊनशिप : अमन अरोड़ा

आवास निर्माण एवं शहरी विकास और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री द्वारा जरखड़ स्पोटर्स फेस्टिवल में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जरखड़ ( लुधियाना) , 28 Jan 2023

आवास निर्माण एवं शहरी विकास और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस योजनाबद्ध विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए लुधियाना में तकरीबन 1700 एकड़ ज़मीन में फैली एक नई टाऊनशिप की स्थापना की जाएगी, जबकि पंजाब भर में आर्थिक पक्ष से कमज़ोर वर्ग (ई.डब्ल्यू.एस.) से सम्बन्धित लोगों के लिए 25000 फ्लैट बनाए जाएंगे।  

कैबिनेट मंत्री द्वारा लुधियाना के गाँव जरखड़ में करवाए जा रहे खेल मेले के दूसरे दिन मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।जरखड़ खेल मेले के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध है और पंजाब में खेल सभ्याचार को पुनर्जीवित करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है।  

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा पिछले 10-15 सालों में खेलों को प्रफुल्लित करने के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं किया गया। यह पहली बार है कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में खेल सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए एक मैगा स्पोटर्स ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का आयोजन किया गया है और इससे राज्य के नौजवानों को अपने खेल कौशल को निखारने के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म मिला है। 

इन खेलों में ब्लॉक स्तर से लेकर जि़ला स्तर तक 3 लाख के करीब खिलाडिय़ों ने भाग लिया और करोड़ों रुपए की इनामी राशि पदक विजेताओं के खातों में ट्रांसफर की गई।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ख़ुद भी खेल प्रेमी हैं और पंजाब में खेलों को प्रफुल्लित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा पंजाब में खेलों का बुनियादी ढांचा और सुविधाओं में भी विस्तार किया जा रहा है।  

इसके उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों के साथ किए हर वादे को पूरा करने और लोक हितैषी प्रयास करने के लिए वचनबद्ध है।कैबिनेट मंत्री ने राज्य में आम आदमी क्लीनिक खोलने के बारे में की गईं बेबुनियाद टिप्पणियों के लिए विरोधी पार्टियों के नेताओं की भी आलोचना की।  

उन्होंने जरखड़ खेल मेले की प्रशासनिक समिति द्वारा पिछले कई सालों से खेलों का आयोजन करवाने के लिए भी सराहना की और उनको पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ स्थापित करने के प्रस्ताव के बारे में मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD