Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा गाँव मुल्लांपुर गरीबदास, नाडा और खिजराबाद में आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन

Anmol Gagan Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jan 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों को उनके घरों के नज़दीक ही मानक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने लगातार यत्नशील है। इसी मंतव्य को पूरा करते हुए आज पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, आतिथ्य, श्रम और शिकायत निवारण संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा हलका खरड़ के गाँव मुल्लांपुर गरीबदास, नाडा और खिजराबाद में आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया गया।   

 कैबिनेट मंत्री ने लोगों के बड़े जलसे को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बढिय़ा स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहले खोले गए आम आदमी क्लीनिकों में और आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं।   

उन्होंने बताया कि इन आम आदमी क्लीनिकों में माहिर डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि इन आम आदमी क्लीनिकों में ओपीडी सेवाओं, टीकाकरण सेवाओं, जच्चा-बच्चा सेवाओं, परिवार नियोजन सेवाओं, मुफ़्त लैब टैस्ट आदि की सुविधा उपलब्ध होगी और यहाँ से दवाएँ भी मुफ़्त दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह क्लीनिक आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होंगे और अब लोगों को माहिर डॉक्टरों की सेवाएं उनके घर के बहुत नज़दीक मिलेंगी। 

 इसके अलावा मंत्री ने नए खुले आम आदमी क्लीनिकों के अलग-अलग कमरों में जाकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने इस मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि लोगों को मानक स्वास्थ्य सुविधाएं देने में कोई कमी न आने दी जाये और सभी मेडिकल सुविधाएं लोगों को समय पर देना युनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने इस मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएँ भी सुनी और उनको जल्द ही हल करने का आश्वासन दिया।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD