Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात

 

सरलता और सहजता की मिसाल हैं ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

आम आदमी के बीच वक्त बिताना आज भी उनकी दिनचर्या में शुमार

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Jan 2023

40 वर्षों से भी अधिक समय तक जन सेवा, सामाजिक सरोकारों के निर्वहन और संघर्ष के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन सरलता और सहजता की मिसाल है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू उन संस्कारों को उजागर कर बहुत ही सहजता से अपनी भूमिका सुनिश्चित करते हैं जो उन्हें धरोहर के रूप में अपने पूर्वजों से मिली हैं।

मुख्यमंत्री की जीवनशैली सभी को नित नई प्रेरणा देकर उनके व्यक्तित्व को प्रतिबिंबित करती है।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करने के उपरांत बुधवार सांय हमीरपुर से शिमला के लिए सड़क के रास्ते रवाना हुए तो बीच रास्ते घाघस के समीप बागी बनौला में मशहूर बहादुर ढाबे पर अचानक शाम करीब आठ बजे खाना खाने के लिए रुक गए। 

ढाबे पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर खाना खा रहे लोग और ढाबे का स्टाफ अचंभित हो गया। उन्होंने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया और उन्हें मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने पर बधाई दी।मुख्यमंत्री ने ढाबे में मौजूद आम लोगों के साथ मक्की की रोटी के साथ दाल और कढ़ी का स्वाद लिया। 

मुख्यमंत्री ने ढाबे के खाने की तारीफ की, लोगों से संवाद भी किया और कहा कि अपना फीडबैक देते रहें ताकि व्यवस्था परिवर्तन का बीड़ा जो वर्तमान प्रदेश सरकार ने उठाया है उसे पूरा किया जा सके।मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से आग्रह किया कि हिमाचल घूमने आते रहें। दो साल में आपको हिमाचल की बदली हुई तस्वीर दिखाई देगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पर्यटन हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी का मुख्य आधार है, जिससे हजारों परिवारों का रोजगार मिलता है। इसीलिए प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। पर्यटन क्षेत्र को और सुदृढ़ करने के लिए नई नीति भी लाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह करीब आधे घंटे तक बनौला में बहादुर ढाबे पर रुके और लोगों से खुलकर बातचीत की। 

आस-पास के लोगों को जैसे ही पता चला कि मुख्यमंत्री वहां रुके हैं, तो वह भी मिलने के लिए पहुंच गए और अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने सबकी बात ध्यान से सुनीं और सभी को पूरा समय दिया।यह सुनिश्चित करने के बाद कि उनके स्टाफ ने भी खाना खा लिया है, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला शिमला की ओर रवाना हो गया। 

ढाबे में मौजूद हर आदमी की जुबान पर एक ही लफ्ज़ था कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी आम आदमी के मुख्यमंत्री हैं और सीएम बनने के बाद भी उनकी सादगी बरकरार है।    

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD