Wednesday, 22 March 2023

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश ने एएफडी के साथ 817.12 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए रक्तदान से बचाई जा सकती हैं कई कीमती जानें : ब्रम शंकर जिम्पा कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 11 में 9.67 लाख की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया अमृतपाल के दो और सहयोगी डिब्रूगढ़ जेल में बंद 'सैंपल-साइज' वाले बयान पर प्रियंका चोपड़ा के पूर्व स्टाइलिस्ट का बयान, 'मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं' अमृतपाल मामला: पंजाब पहुंची एनआईए की टीम, टेकओवर कर सकती है केस निधन की अफवाह पर बोले टॉलीवुड अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव, 'मैं मरा नहीं हूं सूर्यकुमार को पहली कुछ गेंदों में सतर्क रहना होगा : आरोन फिंच बिग बी ने सऊदी अरब वाले दोस्त को गिफ्ट की 'शहंशाह' जैकेट अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट पंजाब सुरक्षित हाथों में है, राज्य में अमन और भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने की साजिशें रचने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई यकीनी बनाई जायेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विश्व वानिकी दिवस पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारम्भ किया मंगोलपुरी वायरल वीडियो: युवती ने दी सफाई, गलतफहमी की वजह से मंगेतर से हुआ था झगड़ा तमिलनाडु सीएम म.के. स्टालिन ने ऑस्कर विजेता निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विज को किया सम्मानित 500 से अधिक कंपनियों ने 1.5 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकाला एचपी ने भारत में नया लैपटॉप 'पवेलियन एयरो 13' लॉन्च किया इब्राहिम ने बढ़ाया बहन सारा का हौसला, कहा-'धमाकेदार' होगी 'गैसलाइट' टॉप्स ने बजरंग और विनेश के क्रमश: किर्गिजिस्तान और पोलैंड में ट्रेनिंग को मंजूरी दी भारत में 24 घंटे में 699 नए कोविड मामले, दो मौतें ब्लू यूजर्स के लिए वेरिफिकेशन प्रोसेस को बदल रहा ट्विटर: रिपोर्ट एशिया लॉयंस बना लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स का नया चैंपियन

 

जब दुनिया में निवेश नहीं मिला तो जिले-जिले हो रहे सम्मेलन : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 26 Jan 2023

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के इन्वेस्टर समिट को लेकर निशाना साधा और कहा कि जब दुनिया में निवेश नहीं मिला तो अब जिलों-जिलों में निवेशक सम्मेलन करते हुए घूम रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव आज गणतंत्र दिवस पर सपा मुख्यालय में ध्वजारोहण कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा इन्वेस्टमेंट के नाम पर झूठ फैला रही है। कोई निवेश दिखाई नहीं दे रहा है। जब दुनियां में निवेश नहीं मिला तो अब जिलों-जिलों में निवेशक सम्मेलन करते हुए घूम रहे हैं। अब जिलाधिकारी भी लगे हैं कि जिले के कारोबारियों और व्यापारियों को बुलाकर इनसे इंवेस्टमेंट की व्यवस्था कराई जाए। 

भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के दौरान हुए विकासकार्यो को धुंए में उड़ा दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बर्बाद कर दिया। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बर्बाद कर दिये। गोमती रिवरफ्रंट को बर्बाद कर दिया। डायल 100 सेवा को बर्बाद कर दिया। छुट्टा जानवर किसानों के खेत बर्बाद कर रहे हैं। 

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा वाले अब कन्नौज में बियर की फैक्ट्री लगा रहे हैं। इसी तरह से कन्नौज की पहचान इत्र के कारोबार से है। वहां पर देश का सबसे ज्यादा इत्र का कारोबार होता है। भाजपा कन्नौज के साथ खिलवाड़ कर रही है। हम कन्नौज में दुनिया का सबसे बड़ा परफ्यूम पार्क बना रहे थे और परफ्यूम निकालने और कारोबार के लिए उद्योग लगा रहे थे। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। समाजवादी सरकार ने प्रदेश का विकास किया है। प्रदेश को सिर्फ समाजवादी विचारधारा और समाजवादी लोग ही आगे ले जा सकते हैं। आने वाले समय में भाजपा से मुकाबला करना है। कहा कि आजाद भारत में सबसे बड़ा धर्म संविधान है। 

भगवान एक है। हम सभी धर्मों को मानते हैं, उनका सम्मान और आदर करते है। विभिन्न धर्मों के संतो, गुरुओं और उपदेशकों ने समय-समय पर जो विचार और उपदेश दिए हैं हम उन सभी का सम्मान करते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी लोग देश की खुशहाली और विकास के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लें।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD