Monday, 05 June 2023

 

 

खास खबरें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल पंजाब सरकार आपके द्वार: पटियाला में अब तक लगे 16 जन सुविधा कैंप का हजारों लोगों को हुआ लाभ : अजीतपाल सिंह कोहली सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन राज्य सरकार ओपन हाइड्रो पॉलिसी लाएगी : सुखविंदर सिंह सुक्खू अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनीं पर्यावरण विभाग के स्वच्छता अभियान में 10 हजार लोग होंगे शामिल ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ रविवार को 94वें दिन में पहुंची पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए: लालजीत सिंह भुल्लर "कैंसर सर्वाइवर्स डे" के अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा, "कैंसर" शब्द से डरें नहीं विशेष ओलम्पिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज -ब्रम शंकर जिम्पा भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब के हर स्कूल के विद्यार्थियों को पंजाब की महान विरासत और विरासत से जोड़ने का नया प्रयास-हरजोत सिंह बैंस ओडिशा ट्रेन हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्थिति का लिया जायजा

 

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बने आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ben Stokes, ICC Mens Test Cricketer of the Year 2022

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jan 2023

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 बन गए हैं। इससे दो दिन पहले उन्हें आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2022 का कप्तान चुना गया था। स्टोक्स इस पुरस्कार को जीतने वाले इंग्लैंड के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं।

एलिस्टेयर कुक (2011) और जो रुट (2021) ने इससे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। स्टोक्स ने इस पुरस्कार के लिए मुकाबले में हमवतन जानी बेयरस्टो, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा को पीछे छोड़ा। इन सभी ने आईसीसी टेस्ट एकादश 2022 में जगह बनायी थी। 

स्टोक्स ने कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ 2022 में इंग्लैंड की किस्मत को बदल डाला। उनके कप्तान बनने से पहले इंग्लैंड पिछली चार सीरीज में हार गया था और पिछले 17 टेस्टों में से से एक ही जीत पाया था। स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने घर पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से सीरीज जीती, भारत को बमिर्ंघम में एकमात्र टेस्ट में हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कराई और पाकिस्तान को दिसम्बर में उसी की जमीन पर 3-0 से रौंद दिया। 

स्टोक्स का न केवल कप्तानी में बल्कि बल्ले और गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन रहा। उन्होंने दो शतकों और चार अर्धशतकों के सहारे 870 रन बनाये और 31.19 के औसत से 26 विकेट लिए। उन्होंने साल भर 26 छक्के लगाए और 100 चौकों से थोड़ा पीछे रहे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ben Stokes , ICC Mens Test Cricketer of the Year 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD