Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है : चेतन सिंह जौड़ामाजरा

22 जीवित स्वतंत्रता सेनानियों से प्रत्येक के मुद्दों के समाधान के लिए व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करूंगा- कैबिनेट मंत्री

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 23 Jan 2023

कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन पंजाब द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जौड़ामाजरा ने कहा कि ‘आप’ सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और हमेशा उनके साथ खड़ी है।

मंत्री ने कहा कि वह पंजाब में प्रत्येक 22 जीवित स्वतंत्रता सेनानियों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उनसे संबंधित सभी मुद्दों को तुरंत हल किया जाएगा।जौड़ामाजरा ने कहा कि जरूरतमंद स्वतंत्रता सेनानियों को घरों/छतों की मरम्मत के लिए 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। जौड़ामाजरा ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की मासिक पेंशन बढ़ाने का भी प्रस्ताव दिया है और इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे।

इससे पहले, कैबिनेट मंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के लिए और अधिक कल्याणकारी कदम उठाएगी।उन्होंने कहा कि यह सही समय है कि युवाओं को आगे आना चाहिए और हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों की आकांक्षाओं को संजोने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है कि पंजाबियों ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष हरिंदर पाल सिंह खालसा, महासचिव मेजर सिंह बरनाला, वित्त सचिव भरपूर सिंह, अखिल भारतीय कमेटी सदस्य गुरविंदरपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन मनचंदा, जोनल प्रभारी लुधियाना रविंदर कपूर, जिला अध्यक्ष लुधियाना बलविंदर सिंह सेखों, मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह, जि़ला महासचिव सुखजीत सिंह के अलावा कई अन्य शामिल थे।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD