Sunday, 10 December 2023

 

 

खास खबरें डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित चंडीगढ़ भाजपा ने काले धन के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन कांग्रेस का पुतला फूंका भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सभी को मिल काम करना होगा : अनिल विज महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट के चार और कैडेट बने फ़ौज के कमिश्न्ड अफ़सर; कुल संख्या 145 तक पहुँची आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 में हिमाचल प्रदेश को दो पुरस्कार मलेरकोटला में शिअद (बादल) को आप ने दिया बड़ा झटका, वरिष्ठ अकाली नेता मोहम्मद ओवैस आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी की सरकार पहली सरकार जो वोट माँगने के बाद आपके घर आपका काम करने आएगी : कंग कृषि अवशेष को संसाधन में तबदील करने के लिए ग्रीन हाईड्रोजन नीति लाभदायक साबित होगी : अमन अरोड़ा स्कूली छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ओर आकर्षित करने के लिए एस.टी.ई.एम प्रोजेक्ट्स प्रदर्शनी का चितकारा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजन नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए आयोजित वॉकथॉन में हजारों संगरूर निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया पंजाब में अगले साल उद्योगों को दी जाएगी 3133 करोड़ की सब्सिडी: हरभजन सिंह ईटीओ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने का आह्वान मुख्यमंत्री का फरीदकोट निवासियों को तोहफ़ा; 55.80 करोड़ रुपए के अहम प्रोजैक्ट लोगों को किये समर्पित और कई प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे 'आप' पंजाब ने केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संसद में पंजाब पर दिए बयान की निंदा की हिमाचल सरकार सभी गारंटियां चरणबद्व तरीके से करेगी पूरा : जगत सिंह नेगी आम जनता तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान विश्व विख्यात गायक सरदुल सिकंदर की पत्नी अमन नूरी का वीरेश शांडिल्य ने किया जोरदार स्वागत जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता करेंगी बॉर्डर 2 का निर्देशन, सनी देओल और आयुष्मान खुराना के साथ 2024 से होगी फिल्म की शूटिंग शूरू अटल डुल्लू ने सभी प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाओं के पूर्ण संचालन हेतु कदम उठाने पर ज़ोर दिया सलाहकार राजीव राय भटनागर ने जम्मू संभाग के जीएमसी, जिला अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा की

 

भारत विश्व कप जीतने का दावेदार : रविचंद्रन अश्विन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, ODI World Cup, ODI World Cup 2023, R Ashwin, Ravichandran Ashwin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 21 Jan 2023

बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ हाल की वनडे सीरीज जीतने ने भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भारत को इस साल होने वाले वनडे विश्व कप को जीतने के लिए प्रबल दावेदार बताने के लिए प्रेरित किया है लेकिन अनुभवी ऑफ स्पिनर ने साथ ही रोहित शर्मा की टीम को चेताया है कि वह अपनी तैयारी में थोड़ी हलकी रह जायेगी क्योंकि उसने हाल में अपने वनडे ज्यादा संख्या में स्थलों पर खेले हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों ने अपने अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए 4-5 ग्राउंड ही चुने हैं। 

अश्विन ने कहा कि 2011 विश्व कप के बाद से सभी टीमें घरेलू विश्व कप (2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड) जीतने में सफल रही हैं और 14-4 के जीत/हार रिकॉर्ड के साथ भारत खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है। अश्विन ने यू ट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, "भारत का 2019 विश्व कप के बाद से रिकॉर्ड प्रभावशाली है। 

भारत ने इस दौरान हर उस टीम के खिलाफ जीत हासिल की है जिसने इस दौरान भारत का दौरा किया है। इन टीमों में वेस्ट इंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं। भारत का 2019 विश्व कप के बाद से 14-4 का घरेलू रिकॉर्ड है जो भारत में 78 से 80 प्रतिशत जीत रिकॉर्ड है।"

हालांकि अश्विन ने साथ ही कहा, "ये सभी 18 वनडे हर बार अलग-अलग स्थलों पर हुए हैं। यदि आप इसकी तुलना ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड से करें तो उन्होंने अपने सभी टेस्ट मैच चार-पांच स्थलों पर खेले हैं और वनडे दो-तीन स्थलों पर खेले गए हैं और वे इन स्थलों को अच्छी तरह जानते हैं।"

उन्होंने कहा, "इस बात में कोई रॉकेट साइंस नहीं है। अपनी परिस्थितियों को अच्छी तरह जानना महत्वपूर्ण है।"अश्विन ने साथ ही कहा, "कई स्थलों पर खेलने के बाद, जहां विकेट अलग-अलग हो सकते हैं, भारतीयों के लिए मुश्किल हो सकती है।"अश्विन ने इस दौरान मिली चार पराजयों पर भी बात की। उन्होंने कहा ये हार चेन्नई, मुम्बई, पुणे और लखनऊ में मिली हैं और सभी शाम के समय में हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की लेकिन अच्छा स्कोर नहीं बना पाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , ODI World Cup , ODI World Cup 2023 , R Ashwin , Ravichandran Ashwin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD