Sunday, 26 March 2023

 

 

खास खबरें एस.ओ.एस. इंटरनेशनल के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से भेंट की उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने उपराज्यपाल से भेंट की नगरोटा और काजीगुंड में कोई ट्रक नहीं रुकेगा : डॉ. अरुण कुमार मेहता खनन सचिव अमित शर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने का आह्वान किया अटल डुल्लू ने बीज गुणन फार्म चिनौर का निरीक्षण किया कठुआ प्रशासन 27 मार्च को ‘युवा महोत्सव‘ की मेजबानी करेगा डीडीसी किश्तवाड़ ने युवाओं के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने फूड फोर्टिफिकेशन पर कार्यशाला का आयोजन किया रेत की 50 और सार्वजनिक खदानें जल्द शुरू होंगी : मीत हेयर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह

 

किसान हित की बातें सिर्फ सरकारी विज्ञापनों में छपी दिखती : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 20 Jan 2023

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में किसान बदहाली में जीने को मजबूर है। सरकार को किसानों की दिक्कतों, परेशानियों की कोई चिंता नहीं है। किसानों के साथ किए गए इनके सभी वादे झूठे निकले हैं। कहा कि किसान हित की बातें सिर्फ सरकारी विज्ञापनों में छपी दिखती है। 

सपा मुखिया ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि किसान मंहगाई और कर्ज के बोझ से दबकर आत्महत्या करने को मजबूर है। भाजपा सरकार के तमाम दावों के बावजूद धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दरों पर नहीं हुई है। किसान को अपनी फसल को औने-पौने दाम पर बिचैलियों के हाथों बेचना पड़ा है। 

प्रदेश में धान की क्रय अवधि 05 माह होती है जिसमें पहले 48 घंटो के अन्तर्गत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दर पर भुगतान करने का निर्देश था, फिर इसे 90 दिन कर दिया गया लेकिन यह बात तो खुद आयुक्त खाद्य रसद विभाग भी मान रहा है कि सभी किसानों को एमएसपी पर भुगतान नहीं किया जा सका है। 

भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि आखिर किसानों को धान का एमएसपी दरों पर निर्धारित अवधि में भुगतान क्यों नहीं किया गया?उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की दुर्दशा तो भाजपा राज में सबसे ज्यादा है। गन्ना पेराई सत्र शुरू हुए तीन महीना हो चुका है। वर्ष 2022-23 का गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया है। 

प्रदेश में चल रही 120 चीनी मिलों से जुड़े 60 लाख से ज्यादा किसानों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। यह सरकार हर काम चुनाव के लाभ हानि की नजर से करती है। गन्ना किसानों को भी राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। गन्ना किसान को उत्पादन और परिश्रम लागत जोड़कर भुगतान किया जाना चाहिए। 

सरकार गन्ना का समर्थन मूल्य जल्द घोषित क्यों नहीं कर रही है?अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था। 2022 बीत गया पर भाजपा नेतृत्व को अपने वादे की याद नहीं आई। मंहगाई के कारण किसान की फसल की उत्पादन लागत बहुत बढ़ती जा रही है।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD