Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट 12 हजार कर्मचारियों की करेगी छंटनी

Google, San Francisco, World News, Sundar Pichai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को , 20 Jan 2023

अमेजन, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट की बिग टेक लीग में शामिल होने वाली गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट अब वैश्विक स्तर पर 12,000 कर्मचारियों यानी लगभग 6 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पहले रॉयटर्स द्वारा एक्सेस किए गए एक इंटरनल मेमो में इंजीनियरिंग, प्रोडक्ट, रिक्रूटिंग और कॉर्पोरेट टीमों समेत वर्टिकल में छंटनी की घोषणा की। 

वैश्विक मंदी और मंदी की आशंकाओं के बीच गूगल की मूल कंपनी में छंटनी की उम्मीद थी।माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने इस हफ्ते की शुरूआत में कहा था कि कंपनी बदलाव कर रही है, जिसके चलते वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के अंत तक वर्कफोर्स में 10,000 नौकरियों की कमी आएगी। 

भारत समेत वैश्विक स्तर पर 2023 में औसतन प्रति दिन 1,600 से ज्यादा टेक कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है, और वैश्विक आर्थिक मंदी और मंदी की आशंकाओं के बीच बर्खास्तगी की घटनाओं में तेजी आई है। वर्ष 2023 की शुरुआत वैश्विक स्तर पर टेक कर्मचारियों के लिए खराब रही है, क्योंकि इस महीने के शुरुआती 15 दिनों में 91 कंपनियों ने 24,000 से अधिक टेक कर्मचारियों को निकाल दिया है। 

यह संख्या आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकती है। अमेजॉन ने भारत में लगभग 1,000 समेत वैश्विक स्तर पर 18,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की। साइबर-सिक्योरिटी कंपनी सोफोस भारत समेत वैश्विक स्तर पर लगभग 450 लोगों की छंटनी कर रहा है, जो ग्रोथ करने के लिए इसके वर्कफोर्स का 10 प्रतिशत है।

 

Tags: Google , San Francisco , World News , Sundar Pichai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD