Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

पंजाब में आप सरकार चुनौतियों से निपटने में असमर्थ दिख रही : राहुल गांधी

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट (पंजाब) , 19 Jan 2023

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को पंजाब में आठवां दिन पूरा हो गया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि पंजाब के किसानों ने हरित क्रांति के जरिए देश का भरण-पोषण किया, लेकिन अब वे बढ़ती लागत, कोई गारंटीकृत मूल्य नही होने, गिरते जल स्तर और उर्वरता और बीमा योजनाओं के विफल होने के कारण कर्ज और अनिश्चितता में डूबे हुए हैं। 

राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में आप सरकार चुनौतियों से निपटने में असमर्थ दिख रही है। लोग बार-बार सड़कों पर उतरकर विरोध करने को विवश हैं। सरकार पंजाब के लोगों की बात सुनने के बजाय दिल्ली में अपने नेताओं की सुन रही है। 

आप सरकार के लिए अच्छा होगा कि वह इतिहास से सीखे, पंजाब को रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने कहा, पंजाब के लोग भी चुनौतियों से जूझ रहे हैं। तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ते हुए कई किसानों ने अपनी जान भी दे दी। हालांकि, संकट जारी है। 

आगे कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार की नीतियों के कारण महत्वाकांक्षी युवाओं के पास शायद ही कोई अवसर है। इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि सेना और सार्वजनिक क्षेत्र में अवसर कम हो रहे हैं, और अग्निवीर जैसी नीतियां सेना को कमजोर करेंगी और युवाओं को नौकरी की सुरक्षा से वंचित करेंगी। 

नोटबंदी और जीएसटी ने पंजाब के औद्योगिक शहरों के छोटे और मध्यम व्यवसायों को संकट में डाल दिया है। बेरोजगारी का सामना करते हुए पंजाब के कई युवा विदेश में अवसरों की तलाश करते हैं, और कई अन्य दुखद रूप से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा का संदेश प्रेम और समानता का है, जो गुरु नानक देव ने दुनिया को सिखाया है। हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति की मेहनत का सम्मान और समर्थन हो।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD