Thursday, 21 September 2023

 

 

खास खबरें दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की प्रशासनिक परिषद ने अनुसंधान केंद्र, अनंतनाग के लिए भूमि हस्तांतरण, दूध प्रसंस्करण केंद्र, बडगाम को मंजूरी दी

 

जिला भाजपा की नवनियुक्त टीम के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने को कहा : वशिष्ट

Sanjeev Vashisht, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 17 Jan 2023

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान संजीव वशिष्ट द्वारा जिले में तैयार की गई भाजपा की टीम के पदाधिकारियों तथा सर्कल प्रधानों के साथ मंगलवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान उन्होंने अपनी पूरी टीम को केंद्र सरकार की लोकहित नीतियों को घर-घर पहुंचाने के आदेश दिए। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर जरूरतमंद वर्ग को सरकार की बेहतरीन नीतियों के बारे में जागरूक करवाया जाए। ताकि लोगों को पता चल सके कि मोदी सरकार द्वारा जरूरतमंद वर्ग के लिए हर प्रकार के संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकारों द्वारा केवल राजनीतिक बदलाखोरी की भावना के तहत लोगों को सरकार की नीतियों का फायदा नहीं पहुंचने दिया जाता है। 

क्योंकि सरकार को डर है कि अगर जनता केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित हुई तो आने वाले समय में उन्हें सत्ता पलट का सामना करना पड़ सकता है। इस बैठक के दौरान भाजपा जिला की नई टीम के सभी पदाधिकारी तथा सर्कल प्रधान मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी को मजबूत किया जाए

जिला प्रधान संजीव वशिष्ट ने भाजपा की टीम से आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों तथा सर्कल प्रधानों को कहा गया कि वे आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट जाएं। 

अपने अपने एरिया में पकड़ मजबूत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नींव को मजबूत किया जाए तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाए। ताकि आने वाले चुनाव में श्री आनंदपुर साहब हल्के से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को सांसद बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भेजा जाए।

 

Tags: Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD