Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल में वृद्धि तथा चंडीगढ़ में भाजपा के मेयर सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव जीतने का भाजपा ने मनाया जश्न

ढोल नगाड़े बजाए एक दूसरे को लड्डू खिला मुंह मीठा करवाया

Arun Sood, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Jan 2023

चंडीगढ़ भाजपा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल में वृद्धि किए जाने तथा चंडीगढ़  में भाजपा के अनूप गुप्ता के मेयर,  कनवरजीत सिंह राणा के सीनियर डिप्टी मेयर तथा हरजीत सिंह के डिप्टी मेयर पद पर विजयी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 33 स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय कमलम में भव्य जश्न मनाया । 

ढोल नगाड़े बजाए व लड्डुओं  से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा ढोलक की थाप पर नाचते हुए जश्न मनाया। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज का दिन भाजपा के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है,पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल में वृद्धि की गई है, जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने बड़ी ऊंचाइयां प्राप्त की है और अब आगे भी पार्टी के कार्यों को नई गति मिलेगी। 

दूसरी चंडीगढ़ नगर निगम में  मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के पदों पर भाजपा द्वारा पुनः जीत दर्ज करने पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी व नए बने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व  डिप्टी मेयर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी उन्होंने आशा व्यक्त की कि चंडीगढ़ में विकास की गति को बढ़ावा मिलेगा तथा भाजपा के नेतृत्व वाली नगर निगम शहर वासियों के लिए भलाई के कार्य करेगी।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित मेयर अनूप गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व व सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया जिन की बदौलत उन्हें शहर की सेवा करने का मौका मिला है।उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी मेहनत लगन व निष्ठा से शहर वासियों की सेवा करेंगे तथा पूर्व मेयरो द्वारा शुरू करवाये गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा शहर के विकास में जनता की सहभागिता बढ़ेगी। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री चंद्रशेखर रामवीर भट्टी,उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, रामलाल बैरवा, नवनिर्वाचित मेयर अनूप गुप्ता,सीनियर डिप्टी मेयर कनवर राणा, डिप्टी मेयर हरजीत सिंह, प्रदेश सचिव तजिंदर सिंह सरां,हुकम चंद, प्रदेश कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा, देवी सिंह, गजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, वयोवृद्ध वरिष्ठ कार्यकर्ता पुरुषोत्तम महाजन, देशराज टण्डन सहित सभी निर्वाचित व मनोनीत पार्षद , प्रदेश पदाधिकारी,  जिला- मोर्चा- मंडल अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Arun Sood , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD