Saturday, 25 March 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट मियामी ओपन: अल्काराज तीसरे दौर में

 

नेपाल ने विमान दुर्घटना त्रासदी पर सोमवार को राष्ट्रीय शोक

Hadsa, Hadsa World, Nepal Plane Crash, Plane Crash Nepal, Nepal Hadsa

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काठमांडू , 15 Jan 2023

नेपाल सरकार ने कास्की जिले में हुए एक विमान हादसे पर सोमवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई। उप प्रधानमंत्री बिष्णु पौडेल ने कहा कि कैबिनेट ने राष्ट्रीय त्रासदी पर शोक व्यक्त करने के लिए सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। 

पोखरा में यति एयरलाइंस के दुर्घटनास्थल से बचावकर्मियों ने अब तक 35 शव निकाले हैं। सरकार ने विमान दुर्घटना की जांच के लिए एक पांच सदस्यीय टीम का भी गठन किया है, जिसमें अधिकांश यात्रियों को मृत मान लिया गया है। काठमांडू से पोखरा के लिए सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर उड़ान भरने वाला येती एयरलाइंस का एटीआर 72 विमान रविवार सुबह शहर के नयागांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

चीनी सहायता से बने नवनिर्मित पोखरा हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान विमान में आग लग गई।खोज और बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड रविवार शाम को पोखरा के लिए रवाना हो गए। सहायक पुलिस उप-निरीक्षक रुद्र थापा ने काठमांडू पोस्ट से पुष्टि की, कि 25 शवों को पोस्टमार्टम के लिए पोखरा के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है।

थापा ने कहा कि पुलिस को दुर्घटना के बारे में सुबह करीब 11 बजे पता चला। कास्की जिला पुलिस कार्यालय में पुलिस निरीक्षक ज्ञान बहादुर खड़का ने कहा कि बचाव अभियान जोरों पर चल रहा है। रडार से हटने से पहले विमान ने सुबह 10.50 बजे कंट्रोल टावर से संपर्क किया। 

येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि पुराने हवाईअड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कुल 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। यात्रियों में तीन शिशु, तीन बच्चे और 62 वयस्क हैं। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, यात्रियों में 53 नेपाली, पांच भारतीय, चार रूसी, एक आयरिश, एक ऑस्ट्रेलियाई, एक अर्जेंटीना, दो कोरियाई और एक फ्रांसीसी शामिल थे। 

सीएएएन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पोखरा हवाईअड्डे से दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं, जबकि काठमांडू में अतिरिक्त हेलिकॉप्टर तैयार हैं। पोखरा हवाईअड्डे के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला ने राष्ट्रीय समाचार समिति को बताया कि दुर्घटना के बाद पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को आज सभी आने और जाने वाली उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है। 

स्थानीय लोगों के साथ सुरक्षाकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa World , Nepal Plane Crash , Plane Crash Nepal , Nepal Hadsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD