Tuesday, 26 September 2023

 

 

खास खबरें दशहरा कमेटी द्वारा श्री हनुमान जी की ध्वज यात्रा का किया आयोजन अमृतसर में बसे हिमाचलियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख 21 हजार रुपए का अंशदान प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण लिए प्रतिबद्ध : डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल आदर्श वित्तीय प्रबंधन में नवीन प्रौद्योगिकी का समावेश आवश्यक : डॉ. अभिषेक जैन चितकारा यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नए बैच के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से बढ़ेगी विकास की रफ्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जलियांवाला बाग में सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्गियाना मंदिर में की पूजा-अर्चना स्वर्ण मंदिर हमारी आस्था और समर्पण का प्रतीक : सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया शिपकी-ला सैन्य पोस्ट का दौरा जिन सोक्ड बॉय - मानसिक स्वास्थ्य पर संदीप मैथ्यू द्वारा लिखित और लीडस्टार्ट द्वारा प्रकाशित एक मार्मिक और प्रासंगिक किताब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभाजन संग्रहालय का अवलोकन किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने एस.टी.पी., सी.ई.टी.पी. साईटों का किया दौरा हरपाल सिंह चीमा ने एस.आई.पी.यू. और एक्साईज एनफोर्समैंट यूनिटों के लिए 24 वाहनों को दी हरी झंडी डॉ. बलजीत कौर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सम्बन्धित वर्ग के लोगों को समय पर पहुँचाना सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश कश्मीर सिंह मल्ली ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार संभाला आम आदमी पार्टी की भाजपा को चुनौती - शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बहस करें जाखड़ बालकृष्ण रोड निवासियों को सीवेज की समस्या से मिलेगी राहत : ब्रम शंकर जिम्पा एलपीयू के विद्यार्थियों ने चीन में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान 655 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व किया वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विरोधी पक्ष के नेताओं द्वारा ऋण सम्बन्धी किये जा रहे झूठ प्रचार का कड़ा जवाब

 

कांग्रेस सांसद के निधन से भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के लिए रुकी, नेताओं ने जताई संवेदना

Santokh Singh Chaudhary, Chaudhary Santokh Singh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Jalandhar, Punjab Congress, Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi, Santokh Singh Death
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jan 2023

कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार को पंजाब में पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके कारण यात्रा एक दिन के लिए रोक दी गई। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि चौधरी केरल के एक सांसद के साथ चल रहे थे और अचानक गिर पड़े। 

उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10.30 बजे उनके पैतृक गांव जालंधर के गखलान धालीवाल में होगा। राज्य कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि अंतिम संस्कार होने तक यात्रा स्थगित रहेगी। राहुल गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, वह एक जमीन से जुड़े मेहनती नेता, एक पवित्र व्यक्ति और कांग्रेस परिवार के एक मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से लेकर सांसद तक अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। 

चौधरी राहुल के साथ फिल्लौर के कुष्ट आश्रम से बाहर आए, तभी वह बेहोश हो गए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक व्यक्त किया और कांग्रेस की विचारधारा के लिए एक समर्पित नेता और सच्चे लोक सेवक होने के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,श्री संतोख सिंह जी कांग्रेस विचारधारा के लिए एक समर्पित नेता और सच्चे लोक सेवक थे। 

उनकी मृत्यु से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक अपूरणीय क्षति हुई है। संचार के प्रभारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, जालंधर से कांग्रेस सांसद 76 वर्षीय संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 

हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। यात्रा के कार्यक्रम में कुछ बदलाव होंगे, जो जल्द ही साझा किए जाएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद हमेशा जनहित के मुद्दों पर मुखर रहते थे।

 

Tags: Santokh Singh Chaudhary , Chaudhary Santokh Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Jalandhar , Punjab Congress , Bharat Jodo Yatra , Rahul Gandhi , Santokh Singh Death

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD