Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल

 

चीन से मुकाबला 'अरबपति मित्र' नहीं, भारत के छोटे उद्योग कर सकते हैं : राहुल गांधी

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jan 2023

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमन्त्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन से मुकाबला अरबपति मित्र नहीं, भारत के छोटे उद्योग कर सकते हैं। भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने गुरुवार को एक नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, चीन से मुकाबला प्रधानमंत्री के अरबपति मित्र नहीं, भारत के छोटे उद्योग कर सकते हैं, देश के करोड़ों युवाओं को रोजगार दे कर।

उन्होंने मोदी सरकार पर तंज करते हुए कहा, 21वीं सदी के कौरवों की आंखों पर लालच और अहंकार की पट्टी है, न प्रगति की सोच है, न ²ष्टिकोण। पंजाब के लुधियाना में यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार की नोटबंदी और गलत जीएसटी जैसी नीतियों से लुधियाना को चोट पहुंची है। 

नोटबंदी और जीएसटी नीतियां नहीं स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज को खत्म करने के हथियार हैं। केंद्र सरकार का फोकस सिर्फ़ दो-तीन घरानों पर है। स्मॉल स्केल इंडस्ट्री की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। बड़े घराने देश को रोजगार नहीं दे सकते, लेकिन स्मॉल स्केल इंडस्ट्री दे सकती है। 

केंद्र स्मॉल स्केल इंडस्ट्री के लिए कुछ नहीं कर रही। अगर स्मॉल स्केल इंडस्ट्री को सहायता मिले तो हम चाइना से मुकाबला कर सकते हैं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी देश में डर, नफरत व अहिंसा फैला रही है। एक धर्म को दूसरे धर्म से, दोस्त को दोस्त और भाई को भाई से लड़ा रही है। 

इस नफरत के बीच उन्होंने मुहब्बत की दुकान खोली है और इस यात्रा में भाग लेने वाले लाखों करोड़ों लोगों ने इस मुहब्बत की दुकान को खोला है। पंजाब में गुरुवार को यात्रा के दौरान राहुल गांधी मुख्य रूप से पांच समूह राहुल गांधी के साथ चले। पहले ग्रुप में कॉमन वेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट पहलवान राहुल गांधी के साथ चले। 

उन्होंने राहुल गांधी से मजाकिया लहजे में कहा लगता है जैसे आप की बॉडी स्टील की है। हम पहलवानी करते हैं फिर भी हमें ठंड लगती है, लेकिन आपको नहीं लग रही है। दूसरा समूह शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले राउंड टेबल एनजीओ के सदस्यों का था। उन्होंने गांधी से कहा कि शिक्षा नफरत को फैलने से रोकने और विविधता का सम्मान करने के लिए सबसे बड़ा टूल बन सकती है। 

कम उम्र से ही यदि बच्चों को विभिन्न संस्कृतियों से अवगत कराया जाए तो वे उनका सम्मान करेंगे। तीसरा ग्रुप आरटीआई कार्यकतार्ओं का था जिन्होंने इस कानून के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि आरटीआई के माध्यम से उनलोगों ने पंजाब की आप सरकार के कई गलत कार्यों को उजागर किया है। 

चौथे समूह में 'एक जरिया' एनजीओ के सदस्य थे जो मेडिकल फिल्ड में काम कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को बताया कि वे डोनर और जरुरतमंदों के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। पांचवां समूह उत्तराखंड हिमालय के मुद्दों के प्रख्यात बुद्धिजीवियों का था जिन्होंने चलते हुए काफी देर तक राहुल गांधी से बातचीत की। 

उनलोगों ने मुख्य रूप से जोशीमठ का मुद्दा उठाया और मांग की कि न सिर्फ़ वहां रह रहे लोगों का पुनर्वास किया जाए बल्कि उनके रोजगार की भी व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को बताया कि हिमाचल की जैव विविधता को नष्ट किया जा रहा है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD