Friday, 31 March 2023

 

 

खास खबरें ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का वीरवार को 33वां दिन आईपीएल 2023: संजय मांजरेकर को उम्मीद..गुजरात टाइटंस पिछले सत्र का आत्मविश्वास आगे लेकर जाएंगे श्रेयस अय्यर ने एनसीए में रिपोर्ट किया आईपीएल 2023 : शुरूआती चरण में चूके हेजलवुड, आरसीबी के पहले मैच के लिए ग्लेन मैक्सवेल पर संदेह मियामी ओपन: सोराना कर्स्टी ने आर्यना सबालेंका को किया अपसेट, पहली बार डब्लूटीए 1000 सेमीफाइनल में 'मैदान' का टीजर हुआ रिलीज, भारतीय फुटबॉल के 'स्वर्ण युग' की कहानी व्यापार में सुगमता के लिए प्रदेश में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो: सुखविंदर सिंह सुक्खू रोहित शर्मा जो कहना चाहते थे उसे कहने से वह नहीं डरते : अनिल कुंबले ट्विटर ने फ्री, बेसिक, एंटरप्राइज टियर के साथ नया एपीआई लॉन्च किया 'पोन्नियिन सेलवन 2' : मणिरत्नन की ग्रैंड फिल्म का ट्रेलर रिलीज मियामी ओपन : कार्लोस अल्काराज-टेलर फ्रिट्ज, पेट्रा क्वितोवा-एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण पुनर्निर्धारित मानहानि मामला : पटना की अदालत ने राहुल गांधी को 12 अप्रैल को किया तलब आईपीएल 2023 : नवनियुक्त उप-कप्तान अक्षर पटेल आईपीएल 2023 सीजन में अपनी नई भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित स्पेन मास्टर्स: सिंधु, श्रीकांत, प्रणीत दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग ने मैच छोड़ा फिलीपीन नौका में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 230 को बचाया गया गूगल ने कहा, बार्ड के लिए नहीं की चैटजीपीटी की नकल अपने बिंग चैट में विज्ञापन ला रहा माइक्रोसॉफ्ट सीरिया में आंधी से सात की मौत लियाम लिविंगस्टोन आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे : रिपोर्ट मोरक्को में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, 27 घायल मिकी आर्थर बनेंगे पाकिस्तान के सलाहकार टीम निदेशक, मोर्न मोर्कल गेंदबाजी कोच

 

दूसरों को सुधारने के स्थान पर खुद को सुधारें :- सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jan 2023

आज संत निरंकारी सत्संग भवन संगोवाल लुधियाना में हुए विशाल निरंकारी संत समागम अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंची संगतों को आर्शीवाद देते हुए निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने फरमाया कि निरंकार परमात्मा हमेशा हमारे साथ अंग संग होता है पर हम ही इसको दूर समझकर बैठे है। 

हमारी आत्मा शरीर बदलते बदलते अपना मुल इस शरीर हो ही समझ लेती है जबकि यह शरीर नाशवान है। जब इस आत्मा को प्रभु परमात्मा की जानकारी हो जाती है तो यह निरंकार से एकमिक हो जाती है। फिर यह आत्मा इंसानी शरीर को भी इस निरंकार से जोड़ कर सेवा में लगा देती है, इंसान समझ जाता है कि यह शरीर हर एक के काम आए, निरंकार की रजा में व्यतीत हो। 

ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के उपरांत यह परमात्मा अंग संग नजर आने लग जाता है। गुरमति वाले गुण भी अपने आप ही हमारे अंदर प्रवेश होने शुरु हो जाते है। उन्होंने उदाहरण देते हुए फरमाया कि जिस तरह दूध में जितना मीठा डालोगे उतना ही मीठा हो जाएगा। उसी मन को जैसे जैसे सिमरन रुप में इस निरंकार के साथ जोड़ेगे वैसे वैसे ही मन में सेवा भावना, नेक भलाई जैसे गुण प्रवेश हो जाते है, हर इंसान परमात्मा का ही रुप नजर आने लग पड़ता है।

उन्होंने आगे समझाया कि अगर शरीर पर कोई चोट लगे तो चमड़ी में से रक्त निकलता है उसी तरह इंसान गुरमत वाले कर्म अपनाता है तो उसके जीवन में से भी वहीं गुण झलकते है, प्यार की महक आती है, वाणी में मधुरता आ जाती है, मन में भक्ति भाव जन्म ले लेती है, प्रेमा भक्ति के रूप के साथ साथ मनों के भाव बदल जाते है।

फिर इंसान हर किसी के लिए जीवन में भलाई की ही कामना करता है। हरेक के लिए दिल में दर्द महसूस करता है। यही भाव बनते है कि हर मानव की सेवा की जाए जबकि मनमुख के भाव अपने खुद के लिए होते है जो कि अहंकार का कारण बनते है। यदि किसी को पढ़ लिख कर ड्रिगीयां, पद आदि मिल जाए तो कई बार अहंकार के भावन उत्पन हो जाते है परंतु जबकि संत महापुरुष अहंकार में नहीं आते वह सब को बराबर समझते है। 

जिसके पास सही रास्ता होता है वही अपने तथा साथ वालों को सही रास्ते पर डालते है जबकि दुनिया वाले भटकनों में डालते है। शरीर रूप में तो दुख सुख आते जाते रहते है, धन घटता बढ़ता रहता है, जबकि यह आत्मा जब निरंकार के साथ जुड़ जाती है तो हमारे मन के अंदर कोई गलत सोच नहीं आती बल्कि सब के लिए प्यार, विनम्रता, सहनशीलता जैसे भावन उत्पन हो जाते है। 

मनमती इंसान अपने शरीर का भी नुक्सान करते है तथा दूसरों का भी नुकसान करते हैं पर संत हमेशा सबका भला ही करते है तथा भला ही मांगते है तथा मन में से वैर, ईष्र्या, नफरत के भावन खत्म करके प्यार, निम्रता, सहनशीलता को अपनाते है। उन्होंने समझाया कि जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि जैसे अगर कोई इंसान अच्छा है, बढ़िया सोच रखता है तो वह सबको अच्छा ही नजर आएगा, दूसरी तरफ जिसकी सोच बुरी होगी वह सब को बुरा ही नजर आएगा। 

उन्होने समझाया कि इंसान अपनी गलतियों को सुधारने की बजाए दूसरों में गलतियां निकालनी शुरु कर देता है पर जो गुरसिख होते है वह पहले खुद को सुधारते है किसी की गलतियां नहीं देखते। उन्होंने कहा कि किसी के लिए तो प्यार बुझाने के लिए पानी का एक घुट ही काफी है पर किसी  को पानी का एक घड़ा भी दे दे तो वह भी कम पड़ता है।

उन्होंने आगे फरमाया कि मन यदि स्थिर का सहारा नहीं लेता तो यह अस्थिर रहता है पर यदि मन प्रभु परमात्मा को जानकर आत्मा को यह बोद्ध करवा देता है कि यह आत्मा कहां से आई है कहां जाना है तो वह आत्मा धन्य हो जाती है। जैसे धूल को थपथपा कर साफ करते है उसी तरह संतो के प्रवचन सुनकर हमें मन के भाव शुद्ध करते जाना है। 

यह नहीं सोचना कि मैं सबसे बढ़िया हूं बल्कि निष्काम भाव से बिना कोई फायदा सोचे सेवा करते जाना है, भक्ति भरपूर जीवन जीते हुए हरेक के लिए जीवन वरदान बनते हुए आगे बढऩा है, निरंकार के साथ हमेशा जुड़े रहना है।इस अवसर पर एच.एस.चावला  जी मैंबर इंचार्ज पंजाब ने अपने तथा संगतो द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज व निरंकारी राजपिता रमित जी का लुधियाना पहुंचने पर स्वागत व शुक्राना किया। 

उन्होंने सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन व इलाके के विभिन्न राजनीतिक, समाजिक व धार्मिक संस्थाओं का भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD