Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

आशीष बुटेल को आशीष बुटेल देनें सड़कों पर उमड़ा जनसैलाव

सुजानपुर से पालमपुर तक जगह-जगह बुटेल का जोरदार स्वागत

Ashish Butail, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 11 Jan 2023

मुख्य संसदीय सचिव के रूप में पद ग्रहण कर अपने विधान क्षेत्र आये विधायक आशीष बुटेल को लोगों ने पलकों पर बिठाया।कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, आम जनमानस और प्रशासन के अधिकारियों ने मुख्य संसदीय सचिव एवं पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल का जोरदार स्वागत किया। बुटेल के स्वागत में सुजानपुर से पालमपुर तक हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। 

थुरल, दैहण, ठाकुरद्वारा, कालू दी हट्टी, राजपुर, चढ़ियार रोड, पालमपुर शहर जगह जगह  फूल मालाओं, ढोल नगाड़ा और आतिशबाजी के साथ आशीष स्वागत किया गया और  स्थान स्थान पर मिठाई बांटी गई।आशीष बुटेल के परिजन भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने पिता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, माता  बीना बुटेल से आशीर्वाद प्राप्त किया। 

स्वागत कार्यक्रम में नगम निगम की महापौर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, समस्त पार्षद, कांगड़ा बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया,  अर्चित बुटेल, इंटक प्रदेश महासचिव सीता राम सैनी,  ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष  त्रिलोक, करुण शर्मा, आयुक्त नगर निगम डॉ विक्रम महाजन,  संयुक्त आयुक्त एस एम सैनी, एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया, डीएसपी गुरबचन सिंह, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित विभिन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग तथा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पालमपुर का समग्र विकास ही सर्वोच्च प्राथमिकता : आशीष बुटेल

सीपीएस आशीष बुटेल ने पालमपुर के लोगों का चुनावों में जन सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में योजनात्मक रूप में विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार में उन्हें मुख्य संसदीय सचिव के रूप में जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गयी है। उसे  बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे और पालमपुर में विकास की गति को दोगुनी क्षमता से आगे बढ़ाएंगे।

पारदर्शी सुशासन सरकार की प्राथमिकता* 

बुटेल ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व में सरकार प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए वचनबद्ध है  और प्रदेश के लोगों को पारदर्शी सुशासन सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु सरकार ने पार्टी के घोषणा पत्र को नीतिगत दस्तावेज बनाया है और इसे अक्षरशः लागू करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र का समग्र विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Tags: Ashish Butail , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD