Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

पंजाब के तमाम वर्ग सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे : अश्वनी शर्मा

भाजपा के पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा पंजाब में बिगड़ रहे हालात, पूरे राज्य में ठप है सरकारी दफ्तरो का काम, पंजाब में कानून-व्यवस्था भगवान भरोसे

Sanjeev Vashisht, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 10 Jan 2023

इस समय पंजाब का हर वर्ग सरकार के खिलाफ धरने पर बैठा हुआ है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है बल्कि पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। यह बात भाजपा के पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मंगलवर को मोहाली जिला भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष संजीव वशिष्ट को पदभार कार्यक्रम के दौरान कही।

अश्वनी शर्मा मोहाली भाजपा के नए जिलाध्यक्ष संजीव विशिष्ट के पदभार संभालने के कार्यक्रम में शामिल होने मोहाली पहुंचे थे, जहाँ उनका जिला पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। संजीव वशिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और पूरे लीडरशिप को भरोसा दिया कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी लग्न और तनदेही से निभाएंगे और भाजपा को जिला मोहाली में मजबूत करने के लिए दिन-रात एक करेंगे। 

इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजेश बागा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, केवल सिंह ढिल्लों, लखविंदर कौर गरचा, सुखविंदर सिंह गोल्डी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमनदीप कौर रामूवालिया, प्रदेश मीडिया सह-सचिव हरदेव सिंह उभा, कमलजीत सिंह सैनी, सुरेंदरपाल सिंह आहलुवालिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील राणा, संजीव खन्ना, सभी मंडलों के अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

लोगों की आवाज को सरकार तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगामी स्थानीय व लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में अपने आस-पास के लोगों का काम करें, उनकी समस्याओं को प्रशासन व सरकार तक पहुंचाएं और अगर उसके लिए धरने-प्रदर्शन करने सेपड़े तो पीछे ना हटें तथा जनता को साथ लेकर पंजाब सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करें। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में गैगस्टर्स व देशद्रोही ताकतों का दबदबा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इनका मनोबल इतना ऊंचा है कि उन्हें पुलिस, सरकार, कानून या पुलिस का कोई डर नहीं है। पुलिस के जवानों को सरेआम गोलीयां मारी जा रही है, जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है।

आम आदमी के लिए घर बनाना एक सपने की तरह हो गया

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के लोगों का जीना दूभर कर दिया है। पंजाब में रेत-बजरी समेत रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। पंजाब में आम लोगों के लिए घर बनाना सपना बन गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता से बड़े-बड़े झूठे वादे करके पंजाब में सरकार बनाई और अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार बनने के बाद जीएसटी से होने वाली आय घट रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब का प्रति व्यक्ति जीएसटी आय घटकर 551 रुपये हो गया है, जबकि हमारे पड़ोसी राज्य हरियाणा का बढ़कर 2356 रुपये हो गया है। भगवंत मान सरकार अपने झूठे प्रचार के लिए अनावश्यक विज्ञापनों पर पंजाब के खजाने से प्रतिदिन करोड़ों रुपये खर्च कर पंजाब के खज़ाने पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।

 

Tags: Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD