Saturday, 01 April 2023

 

 

खास खबरें लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा फूड प्रोसैसिंग विभाग की पहली बैठक के दौरान कार्यों की समीक्षा गूगल की गलत सूचनाओं से बचाने के लिए 9 भारतीय भाषाओं में 'इस परिणाम के बारे में' सुविधा आईपीएल 2023: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे अभिषेक पोरेल और संदीप वारियर जम्मू-कश्मीर के शोपियां से 2 हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार 'सिटाडेल' के ट्रेलर में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा के मेमोरी लॉस पर फोकस यूपी में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से चार की मौत एंड्रॉइड बीटा पर नया टेक्स्ट एडिटर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप गूगल ने ड्राइव ऑन वेब में परसिस्टेंट सर्च फिल्टर को रिलीज किया आईपीएल 2023 : यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक पांड्या आदर्श इम्पैक्ट प्लेयर हैं : जहीर खान राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की होने वाली शादी पर हार्डी संधू ने लगाई मुहर, दी बधाई कर्नाटक चुनाव: सीएम बसवराज बोम्मई ने वरुणा से सिद्धारमैया के खिलाफ विजयेंद्र को मैदान में उतारने के दिए संकेत बिहार से पकड़ा गया अवैध हथियार सप्लायर, 8 पिस्टल बरामद : दिल्ली पुलिस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप : रॉस टेलर ने फाइनल में भारत के तेज आक्रमण का समर्थन किया दिल्ली में एक करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार आईएएनएस रिव्यू : रहस्य और रोमांच से भरपूर है 'गैसलाइट' दिल्ली : शास्त्री पार्क के एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 की मौत पीएम नरेंद्र मोदी ने गैस पाइपलाइन के लिए समान टैरिफ को उल्लेखनीय सुधार बताया 'कर्म या कांड' : सोनू सूद 'एमटीवी रोडीज' के नए सीजन के साथ लौटे प्रशांत नील की प्रभास-स्टारर 'सलार' की शूटिंग जेम्स बॉन्ड फिल्म के लोकेशन पर हुई 'गर्मी' का टीजर रिलीज, शख्स के सिविल सेवक बनने की कहानी मीडिया के लिए कम्युनिटी नोट्स पर काम कर रहा ट्विटर

 

यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 10 Jan 2023

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की अक्षमता के कारण स्वास्थ्य-व्यवस्था चरमरा गई है। अखिलेश ने एक बयान में कहा कि अस्पताल अब इलाज नहीं, बल्कि परामर्श दे रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, 'लोग इस बीमार व्यवस्था से तंग आ चुके हैं. सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।'

उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब सड़कों पर हैं और कंबल वितरण की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार झूठे दावे और प्रचार करने में व्यस्त है। सपा प्रवक्ता ने कहा कि गोरखपुर के अस्पतालों की हालत खस्ताहाल है। कानपुर में एक हफ्ते में सैकड़ों मौतों की खबर दिल दहला देने वाली थी। 

सपा ने आरोप लगाया कि अन्य जिलों की भी स्थिति खराब है। सिद्धार्थ नगर के जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने में मरीजों को परेशानी हो रही है। सपा ने आरोप लगाया कि औसतन 100 मरीजों में से डॉक्टर एक दिन में केवल 30 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड करते हैं। आरोप है कि लखनऊ के अस्पतालों में भी इलाज का संकट है। भाजपा नेता गरीबों की समस्या को नजरंदाज करते हुए इन्वेस्टर्स समिट का बिगुल फूंकने में लगे हैं।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD