Saturday, 30 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

भारत के पास मजबूत रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र है : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत की बढ़ती रक्षा औद्योगिक क्षमताओं के लिए विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, खासकर ड्रोन, साइबर-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रडार आदि के उभरते क्षेत्रों में। उन्होंने कहा कि एक मजबूत रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र बनाया गया है, जिसके कारण हाल के वर्षो में भारत एक प्रमुख रक्षा निर्यातक के रूप में उभरा है। 

पिछले पांच वर्षो में रक्षा निर्यात आठ गुना बढ़ा है और अब भारत 75 से अधिक देशों को निर्यात कर रहा है। सिंह ने सोमवार को आगामी एयरो इंडिया 2023 के लिए 'राजदूत गोलमेज सम्मेलन' में यह बात कही। उन्होंने गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की। रीच-आउट कार्यक्रम में 80 से अधिक देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों, प्रभारी डी'एफेयर और रक्षा अताशे ने भाग लिया। 

रक्षा मंत्री ने एशिया के सबसे बड़े और 14वें एयरो शो - एयरो इंडिया-2023 में भाग लेने के लिए दुनियाभर के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया, जो फरवरी में बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने उनसे अपनी संबंधित रक्षा और एयरोस्पेस कंपनियों को वैश्विक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। 

सिंह ने एयरो इंडिया को एक प्रमुख वैश्विक विमानन व्यापार मेले के रूप में वर्णित किया, जो एयरोस्पेस उद्योग सहित भारतीय विमानन-रक्षा उद्योग को अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और समाधानों को राष्ट्रीय निर्णय निमार्ताओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। पांच दिवसीय शो में भारतीय वायुसेना द्वारा हवाई प्रदर्शन के साथ-साथ प्रमुख एयरोस्पेस और रक्षा व्यापार प्रदर्शनी का संयोजन देखा जाएगा। 

उन्होंने कहा, "रक्षा और एयरोस्पेस उद्योगों में प्रमुख उद्यमियों और निवेशकों के अलावा, यह आयोजन दुनियाभर के प्रमुख रक्षा थिंक-टैंक और रक्षा से संबंधित निकायों की भागीदारी का गवाह बनेगा। एयरो इंडिया, वास्तव में विमानन उद्योग में विचार, नए तकनीकी विकास और सूचना के आदान-प्रदान के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।"

राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि 'मेक इन इंडिया' की दिशा में सरकार के प्रयास न तो अलगाववादी हैं और न ही वे केवल भारत के लिए हैं। उन्होंने कहा, "हमारी आत्मनिर्भरता की पहल हमारे साथी देशों के साथ साझेदारी के एक नए प्रतिमान की शुरुआत है। वैश्विक रक्षा उद्योग के दिग्गजों के साथ साझेदारी की जा रही है। 

हाल ही में हमने सहयोग के माध्यम से भारतीय वायुसेना के लिए सी-295 विमान के निर्माण के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और एयरबस डिफेंस एंड स्पेस एसए, स्पेन के बीच। 'मेक इन इंडिया' में 'मेक फॉर द वल्र्ड' शामिल है। यह रक्षा अनुसंधान एवं विकास और उत्पादन में संयुक्त प्रयासों और साझेदारी के लिए सभी के लिए एक खुली पेशकश करता है।"

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD