Tuesday, 21 March 2023

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश ने एएफडी के साथ 817.12 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए रक्तदान से बचाई जा सकती हैं कई कीमती जानें : ब्रम शंकर जिम्पा कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 11 में 9.67 लाख की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया अमृतपाल के दो और सहयोगी डिब्रूगढ़ जेल में बंद 'सैंपल-साइज' वाले बयान पर प्रियंका चोपड़ा के पूर्व स्टाइलिस्ट का बयान, 'मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं' अमृतपाल मामला: पंजाब पहुंची एनआईए की टीम, टेकओवर कर सकती है केस निधन की अफवाह पर बोले टॉलीवुड अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव, 'मैं मरा नहीं हूं सूर्यकुमार को पहली कुछ गेंदों में सतर्क रहना होगा : आरोन फिंच बिग बी ने सऊदी अरब वाले दोस्त को गिफ्ट की 'शहंशाह' जैकेट अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट पंजाब सुरक्षित हाथों में है, राज्य में अमन और भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने की साजिशें रचने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई यकीनी बनाई जायेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विश्व वानिकी दिवस पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारम्भ किया मंगोलपुरी वायरल वीडियो: युवती ने दी सफाई, गलतफहमी की वजह से मंगेतर से हुआ था झगड़ा तमिलनाडु सीएम म.के. स्टालिन ने ऑस्कर विजेता निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विज को किया सम्मानित 500 से अधिक कंपनियों ने 1.5 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकाला एचपी ने भारत में नया लैपटॉप 'पवेलियन एयरो 13' लॉन्च किया इब्राहिम ने बढ़ाया बहन सारा का हौसला, कहा-'धमाकेदार' होगी 'गैसलाइट' टॉप्स ने बजरंग और विनेश के क्रमश: किर्गिजिस्तान और पोलैंड में ट्रेनिंग को मंजूरी दी भारत में 24 घंटे में 699 नए कोविड मामले, दो मौतें ब्लू यूजर्स के लिए वेरिफिकेशन प्रोसेस को बदल रहा ट्विटर: रिपोर्ट एशिया लॉयंस बना लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स का नया चैंपियन

 

देश की सेवा में समर्पित महिलाओं में सेनानियों का जज्बा झलकता है : राहुल गांधी

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Sonia Gandhi

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा देश की सेवा में समर्पित महिलाओं में स्वतंत्रता सेनानियों का ही जज्बा झलकता है। भारत जोड़ो यात्रा में हरियाणा के अंबाला में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने कदमताल किया। राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा हमारे देश की महिलाओं का स्वतंत्र भारत के निर्माण में बहुत महत्वूपर्ण योगदान रहा है। 

चाहे वो स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में हो, संविधान रचना में हो, या जनसेवा के पद पर एक राजनीतिज्ञ के रूप में हो। उन्होंने कुछ सशक्त महिलाओं के नाम गिनाते हुए कहा कि सरोजिनी नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, सुचेता कृपलानी, दुर्गाबाई देशमुख, राजकुमारी अमृत कौर, हंसा मेहता और अरुणा आसफ अली जैसी दिग्गज महिलाओं ने जहां स्वतंत्रता संग्राम में अपनी संघर्षशीलता का परिचय दिया, वहीं अपने ज्ञान, बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता से देश का संविधान बनाने में मददगार रहीं। 

इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और अपने अद्वितीय नेतृत्व और क्षमता के कारण भारत की 'आयरन लेडी' कहलाईं। राहुल ने कहा आज, भारत जोड़ो यात्रा में साथ चलते हुए देश की सेवा में समर्पित महिलाओं को देखता हूं तो इनमें उन स्वतंत्रता सेनानियों का वही जज्बा झलकता है। 

इन्होंने भारत को जोड़ने का दारोमदार बराबरी से अपने कंधों पर ले रखा है जिसे वह यात्रा का नेतृत्व कर बखूबी निभा रही हैं। राहुल गांधी इन दोनों हरियाणा में दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। सोमवार को हरियाणा में यात्रा का अन्तिम दिन है। इसके बाद यात्रा पंजाब में प्रवेश करेंगे। 

कांग्रेस पार्टी की ये भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जोकि 12 राज्यों से होकर जम्मू कश्मीर तक जानी है। राहुल गांधी अबतक तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं। अब सिर्फ 342 किलोमीटर की यात्रा बची है। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब और फिर जम्मू कश्मीर पहुंचेगी।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Sonia Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD