Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

बिहार में जाति आधारित गणना शनिवार से शुरू, नीतीश कुमार ने कहा, आर्थिक स्थिति की भी हो जाएगी जानकारी

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar, Rashtriya Janata Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 06 Jan 2023

बिहार में शनिवार से जाति आधारित गणना प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जाति आधारित गणना देश भर में हो जाती तो ठीक था। हमलोगों ने इसका प्रयास भी किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कल (शनिवार) से जाति आधारित गणना शुरू हो रही है। 

जाति की गणना सही ढंग से हो इसको लेकर कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। गणना कार्य में लगे सभी कर्मचारी एक-एक घर में जाकर एक-एक चीज की जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि कई बार लोग जाति की जगह अपनी उप जाति बता देते हैं ऐसी स्थिति में उसके बगल में रहनेवाले व्यक्ति से जाति के संबंध में जानकारी ली जायेगी। 

सभी लोग अपनी-अपनी जाति के संबंध में सही जानकारी देंगे तो उसकी गणना ठीक ढंग से हो सकेगी। नीतीश ने कहा कि अगर यहां का कोई व्यक्ति बाहर में रह रहा है तो उसके साथ भी कम्युनिकेशन ठीक ढंग से होनी चाहिए। इससे सही मायने में सभी जातियों की संख्या की गिनती हो सकेगी। 

इससे पूरे राज्य की जनसंख्या की गिनती हो जायेगी। लोगों की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी सरकार को हो जायेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलने से उनके विकास के लिए योजनाएं शुरू करने में मदद मिलेगी, इससे लोगों को फायदा मिलेगा और इलाके का विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोई अगर गरीब है तो उसके लिए क्या किया जाना चाहिए, ये सब जानकारी हो जायेगी। सिर्फ जाति की गणना ही नहीं हो रही है उनकी आर्थिक स्थिति का सर्वेक्षण भी किया जायेगा। इससे एक-एक चीज की जानकारी सरकार को हो जायेगी कि आगे और क्या-क्या काम करना चाहिए जिससे सभी लोगों का विकास हो सके।

उन्होंने कहा कि हमलोग चाहते थे कि राष्ट्रीय स्तर पर जातीय गणना हो, लेकिन वे लोग सहमत नहीं हुए तो हमलोगों ने अपने स्तर से बिहार में इसे करने का फैसला लिया। यहां की जाति गणना होने के बाद हमलोग केंद्र को भी जानकारी दे देंगे।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar , Rashtriya Janata Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD