Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख साधू-संत की बजाय शाह क्यों तय कर रहे : मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूरा होने की तारीख की घोषणा करने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा शाह क्या राम मंदिर के पुजारी या महंत हैं! कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत पानीपत में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा, 'वो कहते हैं, भाई, राम मंदिर बन रहा है, एक तारीख को उसका उद्घाटन है।'

उन्होंने कहा हम सभी लोग भगवान में आस्था रखते हैं, लेकिन शाह क्यों घोषणा करते हैं इसकी? वो भी चुनाव के समय 1 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। क्या वो राम मंदिर के पुजारी हैं, क्या राम मंदिर के महंत हैं शाह? वहाँ के महंत को बोलने दें, साधु-संतों को बोलने दो, शाह तो नेता हैं। 

गृह मंत्री का काम देश को सुरक्षित रखना, कानून की व्यवस्था करना, लोगों का पेट भरना और किसानों को सही दाम देना है। मंदिर निर्माण की घोषणा करना नहीं। उन्होंने कहा हमने इतिहास में पढ़ा है कि पानीपत में हमेशा युद्ध होते रहे और ये भूमि का गुण है कि लड़ाई करना और जीतना, वैसे ही आज भारत जोड़ो की जो लड़ाई है। 

वो आम जनता के मुद्दों की लड़ाई है। उन्होंने कहा यात्रा में वो जिस राहुल गांधी को देख रहे हैं वो बिल्कुल अलग हैं। राहुल गांधी जो पदयात्रा में अब तक तीन हजार किलोमीटर चले। आगे अभी तीन-चार सौ किलोमीटर बाकी है वो जो जम्मू-कश्मीर जाकर तिरंगा झंडा फहराएंगे और उनका ये साहस और उनका ये धैर्य देखकर सबको अचंभा हुआ है। 

हम तो राहुल गांधी को दिल्ली में देखते थे, एसी के कमरे में देखते थे, गाड़ी में देखते थे, लेकिन ये राहुल अलग निकले, जो कन्याकुमारी से लेकर पानीपत तक अपनी जो पदयात्रा पूरी की। खड़गे ने कहा ये सब कुछ कांग्रेस जनता की पीड़ा दूर करने के लिए कर रही है। जैसे कि आज महंगाई बढ़ी है।

सरकार इसे दूर करने के लिए कोई कोशिश ही नहीं कर रही है, क्योंकि उनको फिक्र ही नहीं है। ऐसे वक्त में कांग्रेस खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा 45 साल में इतनी बड़ी बेरोजगारी कभी नहीं हुई। हर जगह युवा डिग्रियां लेकर, इंजीनियर, एमबीए, एमए, बीए, बीएड होकर रास्ते पर हैं। 

उनकी चिंता बीजेपी सरकार नहीं कर रही है, उनकी चिंता प्रधानमंत्री मोदी नहीं कर रहे हैं, गृह मंत्री अमित शाह नहीं कर रहे हैं और उनका एक ही काम बना है, देश में चुनावी भाषण देना। चुनाव में सरकारी एजेंसियों का कैसे दुरुयोग करना हैं ये उसकी तैयारी में रहते हैं। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 6-7 राज्यों में सरकार बनाई थी लेकिन बीजेपी के लोगों ने उसे तोड़ दिया। मंत्रियों विधायकों एजेंसियों का डर दिखा कर चुनी हुई सरकार गिरा दी और फिर ये बोलते हैं कि ये लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। 

ये सारी चीजें वो बोलते जाते हैं और बाद में ये कहते हैं, अरे भाई, ये तो चुनावी जुमले हैं। अगर चुनाव के जुमले हैं तो ये बोलना था वोट लेने से पहले। वोट लेने के बाद ये जुमला बन गया, 15 लाख, दो करोड़, सारी चीजें जुमले बन गईं। खड़गे ने कहा ये समाज को डिवाइड कर रहे हैं, जाति-जातियों में झगड़ा करवा रहे हैं, धर्म-धर्म में झगड़ा करवा रहे हैं और ये खाई बढ़ा रहे हैं। 

ये जो डिवाइड कर रहे हैं, इसलिए राहुल गांधी इस खाई को दूर करने के लिए, जोड़ने के लिए वो इतनी पदयात्रा कर रहे हैं। ये वोटों के लिए नहीं है, ये देश के हित के लिए है। खड़गे ने कविता के अंदाज में कहा, था तुझे गुरूर अपने लंबे होने का, ऐ सड़क, राहुल के हौसलों ने तुझे पैदल ही नाप दिया।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD